इस उम्र में रेखा का दीवाना हुआ ये अरबपति, वीडियो शेयर कर जाहिर की दिली की बात

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रेखा का चार्म अभी भी बरकरार है। हाल ही में उन्हें विराट-अनुष्का के मुंबई रिसेप्शन में देखा गया था। यहां रेखा ने बनारसी सिल्क साड़ी में जलवा बिखेरा था। आज भी रेखा करोड़ों दिलों पर राज करती हैं।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘ मैंने लोगों को लाखों बार कहते हुए सुना है कि उम्र तो महज एक संख्या है, लेकिन एक तस्वीर या वीडियो हजार शब्दों के बराबर होता है और ये वीडियो क्लिप इस प्वाइंट को थके कहावत की बजाय जोरदार तरीके से दिखाता है…जोरदार रेखा जी…हमें अपने सदाबहार सौंदर्य की एक झलक दिखाने के लिए।’

वीडियो में रेखा का परफॉर्मेंस देखकर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और कोरियोग्राफर गीता कपूर हक्की-बक्की रह गई थीं। हाल ही में रेखा को स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तब रेखा ने अपने मुकाबले स्मिता पाटिल को कहीं ज्यादा बेहतर अभिनेत्री बताया था।