तुर्की में नए साल पर हुआ बड़ा धमाका, चारो तरफ बिछ गई लाशे!

नए साल के जश्न के बीच तुर्की के इस्तांबुल से बुरी खबर सामने आ रही है। इस्तांबुल में एक नाइट क्लब पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में अब तक 39 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
नए साल में पीएम मोदी ने लगाई तोहफों की झड़ी, महिलाओं और गरीबों का रखा पूरा ध्यान

खबरों के मुताबिक सांता क्लॉज की ड्रेस पहने कुछ आतंकी नाइट क्लब में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री ने बताया है कि मृतकों की संख्या 39 हो गई है। मरने वालों में 16 विदेशी भी शामिल हैं। 40 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। नाइट क्लब में लोग नए साल का जश्न मना रहे थे।





