16 साल बाद भूख हड़ताल करने वाली इरोम शर्मिला लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्ली: सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (AFSPA) के हटाने की मांग को लेकर बीते 16 साल से भूख हड़ताल कर रही मणिपुर की जानी-मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का एलान किया है.

16 साल बाद भूख हड़ताल करने वाली इरोम शर्मिला लड़ेंगी चुनाव

इरोम शर्मिला ने 9 अगस्त को अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी ऐलान किया कि वो मणिपुर विधानसभा का चुनाव भी लड़ेंगी.

इरोम शर्मिला को आयर्न लेडी के तौर पर जाना जाता है. बीते 16 साल से वो भूख हड़ताल पर हैं. इस दौरान उन्हें अनेक बार गिरफ्तार किया गया और जबरन नैज़ल ट्यूब के जरिए खाना खिलाया गया.

साल 2014 में दिल्ली के जंतर मंतर पर आमरण अनशन करने के लिए उनपर साल 2013 में आत्महत्या की कोशिश को लेकर ट्रायल चला. इरोम के लिए सबसे तकलीफदेह बात ये रही कि उन्हें इस बात का मलाल रहा कि जिस मक़सद के लिए वो लड़ रही हैं उसके लिए लोगों का समर्थन अब वैसा नहीं है जिसकी वो उम्मीद रखती है.

Back to top button