इमेजिन टीवी की रामायण में माता ‘सीता’ बनी थी ये एक्ट्रेस, दो बच्चों की मां का अब बदल गया इतना लुक

Imagine TV Ramayan Cast छोटे पर्दे पर रामायण पर कई धारावाहिक बने चुके हैं। दूरदर्शन के अलावा इमेजिन टीवी की रामायण भी काफी लोकप्रिय हुई थी। इस रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) का लुक अब समय के साथ-साथ काफी बदल गया है।

रामायण छोटे पर्दे की सबसे लोकप्रिय टीवी शो रहा है। फिर चाहें वो दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ हो या फिर इमेजिन टीवी पर। 18 साल पहले इमेजिन टीवी पर प्रसारित होने वाला रामायण (Imagine TV Ramayan) ने रामानंद की 80 की दशक वाली रामायण की तरह लोकप्रियता हासिल की थी। इस धार्मिक धारावाहिक की कास्ट आज भी कल्ट मानी जाती है।

इस आधार पर हम आपको इमेजिन टीवी की रामायण में माता सीता की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) के बारे में बताने जा रहे हैं कि समय के साथ-साथ अब उनका लुक कितना बदल गया है।

अब ऐसी दिखती हैं इमेजिन टीवी की रामायण की सीता
साल 2008 में निर्देशक आनंद सागर के निर्देशन में रामायण टीवी सीरियल शुरू हुआ था। जिसमें अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भगवान राम तो एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने माता सीता की भूमिका को निभाया था। दूरदर्शन की रामायण के बाद इमेजिन टीवी की रामायण ने छोटे पर्दे के दर्शकों का दिल जीत लिया और इस शो की टीआरपी काफी हाई जाने लगी।

माता सीता की भूमिका में देबिना ने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी। लेकिन बदलते वक्त साथ-साथ अब देबिना बनर्जी का लुक भी काफी हद तक बदल गया है। उसका अंदाजा आप देबिना के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद इन तस्वीरों के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

देबिना बनर्जी अब पहले से ज्यादा हॉट हो गई हैं। रियल लाइफ में वह गुरमीत चौधरी की पत्नी हैं और इनके दो बच्चे भी हैं।

गुरमीत और देबिना की दोनों बेटियों के नाम लियाना और देविशा हैं। मालूम हो कि आईवीएफ के जरिए देबिना बनर्जी ने अपनी दोनों बच्चियों को जन्म दिया है।

दो बच्चों की मां बनने के बाद देबिना का लुक काफी हद तक चेंज हो गया है। हालांकि, उनकी बेबाक खूबसूरती में अब और भी निखार आ गया है। बता दें कि इन दिनों वह अपने पति गुरमीत चौधरी संग ओटीटी शो पति पत्नी और पंगा शो में नजर आ रही हैं।

देबिना बनर्जी के पॉपुलर शो
रामायण टीवी सीरियल के बाद देबिना बनर्जी कई टीवी शोज में नजर आई हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं-

मायावी

रामायण

आहट

चिड़िया घर

नच बलिए 6

संतोषी मां

लाल इश्क

विष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button