इमरान खान का झूठा बयान, कहा-आतंक के लिए नहीं होने देंगे अपनी जमीन का इस्तेमाल

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार देश में किसी भी हथियारबंद समूह को काम नहीं करने देगी. खान ने थारपारकर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “राष्ट्रीय कार्ययोजना (एनएपी) के तहत हम पाकिस्तान में किसी भी हथियारबंद समूह को अनुमति नहीं देंगे. कोई देश ऐसा नहीं करता है. पाकिस्तान की सभी पार्टियों ने यह निर्णय लिया है. जब से हमारी सरकार सत्ता में आई है, हमने तय किया कि एनएपी को लागू करेंगे.”

खबर अनुसार, उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की धरती को आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा.” इमरान की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद द्वारा 14 फरवरी के पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ गया है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 मारे गए थे.

पुलवामा हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इस्लामाबाद पर दबाव बनाया है कि वह अपनी धरती पर मौजूद आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करे.

पाक में बलूच विद्रोहियों ने उड़ाई गैस पाइप लाइन, 4 की मौत

इसके बाद पाकिस्तान ने इस सप्ताह के प्रारंभ में आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और जैश के मसूद अजहर के भाई और बेटे को प्रतिबंधित आतंकी समूहों से संबद्ध अन्य 42 लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

पाकिस्तान ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 121 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया है और आतंकी समूहों पर अपनी लगातार कार्रवाई करते हुए 182 मदरसों को बंद करा दिया है.

Back to top button