तो इसलिए डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात के समय पहनी इमरान की पोशाक पर छिड़ा विवाद

अमेरिका में राष्ट्रपति Donald Trump के साथ मुलाकात के दौरान पाकिस्तानी PM इमरान खान द्वारा पहनी पोशाक को लेकर विवाद पैदा हो गया है।

इमरान ने White House में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान नेवी ब्ल्यू सलवार-कमीज और अपनी पसंदीदा पेशावरी चप्पल पहन रखी थी। एक बड़े डिजाइनर ने दावा किया है कि उस पोशाक को उन्होंने बनाया था।

द नेशन की रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पारंपरिक पहनावे ने लोगों का ध्यान खींचा था और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था।

तालिबान से जुड़े बांग्लादेशी मूल के नागरिक को अमेरिका ने किया गिरफ्तार

इस्लामाबाद के एक डिजाइनर ने दावा किया कि उन्होंने खान की पोशाक को खासतौर पर ट्रंप से मुलाकात के लिए डिजाइन किया था।

प्रवासी पाकिस्तानियों के लिए नियुक्त इमरान के खास सहायक जुल्फी बुखारी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि प्रथम महिला बुशरा बीबी ने सभी कपड़े खरीदे थे और स्थानीय टेलर से उसे सिलवाया था।

Back to top button