12 मई दिन शुक्रवार का पञ्चांग: इन राशियों के लिए आएगा अनुकूल समय, पूर्ण होंगे सभी शुभ कार्य

◆आज का पञ्चांग◆
।आप सबका मंगल हो 12 मई दिन शुक्रवार।
ऋतु-ग्रीष्म
माह-ज्येष्ठ
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:25
सूर्यास्त:-06:35
राहू काल(अशुभ समय)सुबह
10:30से 12:00बजे तक
तिथि:-द्वितीया
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-पश्चिम
।।आज का राशिफल।।
(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप का मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में आकस्मिक लाभ की संभावना सृजित हो सकती है। पारिवारिक उलझनें शांत होंगी।
यात्रा का योग बन रहा है।
सुझाव:-इस माह आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-हरा
( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आप का समय सरकारी कार्यों में व्ययतीत हो सकता है। रुका धन आपको प्राप्त होगा। व्यवसाय में सामान्य लाभ मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा।
सुझाव:- इस माह आप चार मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-पीला
(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप का दिन परोपकारी कार्यों में निमग्न रह सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। शैक्षिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
सुझाव:- इस माह आप पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-फिरोजी
( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
आज आपको आथिर्क तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में सामान्य लाभ प्राप्त होगा।पारिवारिक सहयोग से बिगड़े कार्यों में प्रगति होगी।
सुझाव:- इस माह आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-समुद्री हरा
( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आपको लगभग सारे कार्यों में सफलता मिलेगी । आर्थिक दशा भी पहिले की अपेक्षा सुदृढ़ होगी। व्यवसायिक समझौता आपको प्रगति के पथ तक ले जाएगा।
सुझाव:- इस माह आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- गेहुवाँ
(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप के परिवार में मांगलिक वातावरण बना रहेगा। पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग व्यवसाय में लाभ देगा।शैक्षिक कार्यों में उन्नति।
सुझाव:-इस माह आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- गुलाबी
(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आप को आपके विरोधियों का सामना करना पड़ सकता हैं। फिर भी आप मे आपके पारिवारिक प्रेम के कारण विरोधी परास्त होंगे। व्यापार में लाभ होगा।
सुझाव:- इस माहआप दो मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-नीला
(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आप किसी नवीन कार्य को सम्पादित कर सकते है जिससे आपको आर्थिक लाभ व प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।भाइयों से सहयोग मिलेगा।
सुझाव:- इस माहआप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- लाल
( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप वाहन व बिजली से सावधान रहें। आकस्मिक यात्रा से बचें ।व्यापार में लाभ होगा। कृषि कार्यों में लाभ मिलेगा। कुमित्रों से दूर रहें।
सुझाव:- इस माह आप सात मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- समुद्री हरा
(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आप को सामाजिक कार्यो से सम्मान व लाभ प्राप्त होगा।विरोधी परास्त होंगे। खान पान पर संयम रखें।परिवारिक सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-इस माह आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-मटमैला
( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप को यात्रा से व्यवसायिक लाभ मिलेगा। अकारण विवाद से बचें। माता पिता के सहयोग से वर्षों का रुका कार्य प्रारंभ होगा।
सुझाव:-इस माह आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- धानी
(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप का दिन किसी बड़ी जीत को दिलवा सकता है। व्यापार व नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।स्थानान्तरण से लाभ होगा। पारिवारिक परिस्थियां अनुकूल होंगी।
सुझाव:- इस माहआप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करेंआपका मंगल होगा।
शुभरंग:-सुनहला
●आज के दिन का विशेष महत्व●
1 आज ज्येष्ठ माह कृष्णपक्ष द्वितीया तिथि है।
2 आज देवर्षि नारद जयंती है,सर्वार्थसिद्धि योग भी है।
3आज विवाह मुहूर्त है।
★प्रेरणा दाई चौपाई★
राम धामदा पुरी सुहावनि।
लोक समस्त विदितअति पावनि।।
अर्थ:- संत शिरोमणि कलि पावनावतार गोस्वामी तुलसी दास जी कहते है कि प्रभु श्री सीताराम जी का नित्य धाम व सप्त पुरियों में सर्व श्रेष्ठ श्री अयोध्या जी जो समस्त लोका लोक को पावन करने वाली है यह सर्व विदित है।
ऐसी श्री अयोध्या जी को सदर नमन।
◆इति शुभम ◆
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252