इन भोग के बिना अधूरा है शिव प्रसाद, चढ़ाने से होंगे चमत्कारी लाभ

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। इस दिन व्रत और पूजा-पाठ करने का विधान है। यह व्रत (Pradosh Vrat 2025) इस बार आज यानी 9 मई को रखा जा रहा है। वहीं इस दिन भगवान शिव को उनका प्रिय भोग चढ़ाना भी बहुत शुभ माना गया है तो चलिए इससे जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा का विशेष दिन है। यह व्रत शिव भक्तों के लिए अपार भक्ति का प्रतीक है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का बहुत महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 9 मई यानी आज के दिन रखा जा रहा है। कहते हैं कि इस उपवास का पालन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
वहीं, इस दिन भगवान शिव को उनका प्रिय भोग अर्पित करने से उनका आशीर्वाद मिलता है, तो आइए शिव जी का प्रिय प्रसाद जानते हैं।
भगवान शिव को लगाएं ये भोग (Pradosh Vrat 2025 Bhog List)
खीर – खीर एक पारंपरिक भोग है, जो आमतौर पर सभी पूजा अनुष्ठान में बनाई जाती है। यह भगवान शिव को बहुत प्रिय है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को खीर का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। साथ ही पारिवारिक जीवन में मधुरता आती है और रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।
ठंडई – प्रदोष व्रत पड़ने पर भगवान शिव को ठंडई अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। दूध, मेवों से बनी ठंडई भोलेनाथ को अति प्रिय है। इसे चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही भगवान शिव खुश होते हैं।
बेल – बेल भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसका फल, पत्ते और जड़ सभी का धार्मिक महत्व है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को बेल का फल अर्पित करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है।
सफेद मिठाई – भगवान शिव को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए, प्रदोष व्रत के दिन सफेद रंग की मिठाई जैसे पेड़ा, बर्फी या मिश्री का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। यह शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है। सफेद मिठाई अर्पित करने से जीवन में शांति और सकारात्मकता आती है।
भगवान शिव को उनका प्रिय भोग चढ़ाने के लाभ (Pradosh Vrat 2025 Bhog Benefits)
मान्यता है कि इस मौके पर भगवान शिव को उनका प्रिय भोग चढ़ाने से वे खुश होते हैं और अपने भक्तों को सुख, समृद्धि, आरोग्य और शांति का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यह भोग न केवल आपकी पूजा को पूर्ण करते हैं, बल्कि यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाते हैं। ऐसे में सच्चे भावे से महादेव को उनका प्रिय प्रसाद जरूर चढ़ाएं।