अगर आपको भी चाहिए शांति और सुकून, रो जाएँ इस जगहों पर…

रोज के व्यस्त माहौल में रहकर आपको तनाव महसूस हो रहा है तो इस तनाव से छुटकारा दिलाने के लिए हम आपको कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बता रहे हैं। जहां जाकर आप अपने आप को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। इन जगहों का शांत वातावरण आपके मन को भी शांत करेगा। चलिए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में…अगर आपको भी चाहिए शांति और सुकून, रो जाएँ इस जगहों पर...

पेरिस :-

फ्रांस की राजधानी पेरिस को प्रेम की नगरी भी कहा जाता है। यहां की सीन नदी और उन पर बने शानदार पूल देखते लायक हैं। यहां आकर आपको अलग प्रकार की शांति का अनुभव होगा जो आपको तरोताजा कर देगी।

ये भी पढ़ें: ‘पप्पू’ पर लगा बैन, तो अब भाजपा इस शब्द से राहुल पर मार रही है ताना

हवाई :-

विश्व के बेहतरीन स्थलों में से एक है हवाई। यहां के ट्रॉपिकल समुद्र तट, जंगल, तैराकी, वन्यजीवन को करीब से देखने का मौका आपको राहत प्रदान करेगा। यहां के ये सुंदर नजारे आपके दिलो दिमाग में बस जाएंगे।

वेनिस :-

इटली के शहर वेनिस की सुंदरता के आगे सभी की आखें खुली की खुली रह जाती है। यहां की इमारते कला का एक अद्भुत नमूना हैं। इन इमारतों के बीच से नहर गुजरती हैं और जब इन इमारतों की छाया इस नहर में पड़ती है तो नजारा सुंदरता शब्द को व्यक्त करता है।

इस्तांबुल :-

इस्तांबुल पूर्व और पश्चिमी संस्कृति का मिलन स्थल है। यहां की सुन्दर गलियां और बाजार ही आपके मूड को खुशनुमा बनाने के लिए काफी हैं। यदि आप अद्भुत वास्तुकला और सुंदर मीनारों के शौकीन हैं तो यह जगह सिर्फ आपके लिए बनी है।

ये भी पढ़ें: अभी-अभी: गुजरात में बस की जोरदार टक्कर से सात लोगों की मौत

सेशेल्स :-

कम भीड़-भाड़ वाला यह इलाका सुंदरता से सराबोर है। यह हिंद महासागर में बने 115 द्वीपों वाला एक समूह जो अफ्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व में है। सेशेल्स में एकांत व शांत खूबसूरत टापुओं तथा समुद्र तटों की कोई कमी नहीं है। यह आपके दिमाग को पूरी तरह शांत कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button