इन खूबसूरत जगहों को बहुत ही कम समय में एंजॉय कर सकते हैं

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हे कोई भी चीज करने से पहले समय की पाबंदियों पर नजर रखनी पड़ती है और बच्चे ख़ास कर अपने वेकेशन पर कही बाहर ही घूमना पसंद करते हैं, लेकिन समय के अभाव के कारण आप उनकी यह इच्छा पूरी नहीं कर पाते हैं। क्योंकि किसी भी जगह को घूमने के लिए 3-4 दिन का समय तो चाहिए ही होता है।

आपकी इस परेशानी को देखते हुए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे शहरों की जानकारी जहां आप बहुत ही काम समय में घूम सकते हैं क्योंकि इन जगहों को दुनिया के सबसे छोटे शहरों की लिस्ट में शामिल किया गया है। लेकिन छोटे होने के बाद भी यह शहर आपको घुमने का पूरा लुत्फ़ प्राप्त करवाएँगे।
मालदीव
समुद्र का किनारे अपनी छुट्टियां बिताने के लिए मालदीव आपके लिए बेस्ट आप्शन है। यहाँ पर आप शांति के पल बिता सकते हैं, अगर आप शादी के बाद मिनी हनीमून के लिए कोई जगह तलाश रही हैं तो यह डेस्टीनेशन आपके लिए बेस्ट है।

अमेरिका, सेंट जोन्स
कैरिबियन सागर और आंध्र महासागर के बीच स्थित यह शहर छोटा होने के साथ-साथ सबसे ठंडा भी है। इस शहर में केवल 2 लाख लोग ही रहते हैं। गर्मी के मौसम में भी यहां का तापमान 18 डिग्री तक रहता है। इसलिए गर्मी के मौसम में इस शहर में जरूर घूमने का प्लान बनाए।

ऑस्ट्रेलिया, नाउरू
इसे दुनिया का तीसरा सबसे छोटा शहर माना जाता है। ओवल शेप शेप में बना यह शहर 53 किलोमीटर में ही सिमट जाता है। वैसे तो यहां सबसे कम विजिटर्स आते हैं लेकिन सुकून से छुट्टियां बिताने के लिए यह शहर एकदम परफेक्ट है। इस देश में खूबसूरत बीचेस हैं जहां आप अच्छा खूब मस्ती कर सकते हैं।

पश्चिमी यूरोप, मोनाको
आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शहर 2 स्क्वायर किलोमीटर में बसा हुआ है। अपने कसीनो और रेस ट्रैक्स के लिए फेमस इस शहर को आप 15 मिनट में ही घूम सकते हैं। अगर आपको फुटबॉल का शौक है तो आपको यहां और भी मजा आएगा क्योंकि इस देश की फुटबॉल टीम वर्ल्ड की बेस्ट टीमों में से एक है।

कैरिबियाई सागर, ग्रेनाडा
द्वीपों को मिलकर बना यह छोटा-सा शहर दुनिया के सबसे छोटे देशों की सूची में शामिल है। यह खूबसूरत और प्राकृतिक शहर 34 किलोमीटर तक फैला हुआ है। आप यहां सी बीच, वॉटर फॉल, अंडर वॉटर पार्क स्कल्पचर और हाउस ऑफ चॉकलेट देख सकते हैं।

तो इन जगहों पर आप अपनी छुट्टियाँ एन्जॉय कर सकते हैं। जिससे आप भी खुश होंगे साथ ही आपके बच्चे भी एंजॉय कर पायेंगे।

Back to top button