इन खाद्य पदार्थों से करिये अपना हाई बीपी कण्ट्रोल

बदलती लाइफस्टाइल से बहुत से अनचाहे रोग हमारे शरीर को काफी छोटी उम्र में ही लगने लग जाते हैं. आजकल मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर दो ऐसे रोग हैं जिनकी चपेट में बहुत बड़ी जनसँख्या आ चुकी है. हाई ब्लड प्रेशर काफी गंभीर स्थिति मानी जाती है. खाने पीने पर संतुलन, दवाइओं आदि द्वारा इस कण्ट्रोल किया जा सकता है. कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके भी आप इस बीमारी को कण्ट्रोल में रख सकते हैं. ब्लड प्रेशर प्रमुख रोग है। ऐसे में अपने खान-पान से ब्लड प्रेशर को कम रखा जा सकता है। अगर हम अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करें, तो बल्ड प्रेशर पर नियंत्रण रखा जा सकता है।
सोयाबीन में काफी ज्यादा मात्रा में पोटेशियम होता है। इसलिए वह शरीर में खून के दबाव को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। पालक की पत्तियों में मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है।
यह भी पढ़े: जानिये: ये तीन राशि वाले होते है अच्छे पति…
यह दोनों ही शरीर में ब्लड प्रेशर लेवल को सामान्य बनाए रखने और कम करने का काम करते हैं। इसलिए अपनी डाइट में जितना हो सके, पालक शामिल करें। इसके अलावा नाश्ते में केला का सेवन करना भी लाभकारी है। नाश्ते या शाम को एक केला जरूर खाएं। इससे आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा। स्किम्ड दूध में कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन डी होता है, जो मिलकर ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करते हैं और आपको स्वस्थ्य रखते हैं। रोज सुबह खाली पेट तुलसी और नीम के पत्तों का घोल बनाकर पीने से बीपी में काफी आराम मिलता है. अदरक में मौजूद एलीसीन तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को सही रखते हैं. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में नींबू पानी काफी फायदेमंद साबित होता है.





