इन आसान तरीकों से जानिए कि कहीं आपका दोस्त आपके साथ फ्लर्ट तो नहीं कर रहा

फ्लर्टिंग सबके बस की बात नहीं होती। बहुत कम ही लोग होते हैं जो इस खूबसूरत खेल को सही से खेल पाते हैं। फ्लर्टिंग में सही बैलेंस पर ही सारा खेल टिका होता है। हम आपको बता रहे हैं आप कैसे समझ सकते हैं कि आपका दोस्त आपके साथ फ्लर्ट कर रहा है। क्योंकि अधिकतर लोग किसी को बताना कि मुझे आपसे प्यार है कि इसके बजाय उनके साथ फ्लर्ट करते रहते हैं। कभी-कभी लोग फ्लर्ट इतना चुप्पी से कर लेते हैं कि इसका आपको पता ही नहीं चलता। इसलिए इन संकेतों से जानिए कि आपके साथ कोई फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहा है।
बॉडी लैंग्वेज
बहुत से लोग ऐसे होते हैं कि उनके शब्द तो कुछ नहीं कहते लेकिन उनका शरीर बहुत कुछ कहता है। ध्यान से देखिए आपसे बात करते समय अगर उसके पैर आप ही की दिशा में हो तो समझ लीजिए वह आपमें पूरी रूचि ले रहा है।
सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर उसके बर्ताव से भी आपको पता चल सकता है कि वह आपके बारे में क्या सोच रहा है। अगर वह लगातार आपको ऐसे पोस्ट और मीम्स में टैग करता रहता है जिन्हें पढ़कर आप खिलखिला उठती हैं तो समझ जाइए उनका इशारा कि वो क्या कहना चाहते हैं।
बार-बार चिढ़ाना
बड़ी अजीब सी बात है लेकिन कुछ लोग फ्लर्ट करने का यह तरीका भी अपनाते हैं। ऐसा करने से यह जानने की कोशिश होती है कि आप उसके बारे में क्या सोचती हैं तो अगली बार वह आपको बार-बार चिढ़ाए तो गौर से उसकी आंखों में देखिएगा। अचानक से छूने के तरीके से भी आप पता लगा सकते हैं कि वो आपके साथ फ्लर्ट कर रहा है। यह स्पर्श ऐसा नहीं होता कि चलते-चलते किसी की कोहनी आप से छू जाए। इस टच की फीलिंग उससे कहीं ज्यादा गहरी होती है।
जब कोई आपके सामने बार-बार अपने सिंगल स्टेटस का शो ऑफ करे तो समझ जाइए कि वह क्या कहना चाह रहा है।





