इटली- इस्चिया द्वीप पर आया भूकंप, लोगो ने मचा हड़कंप


यह भी पढ़ें: ट्रंप की भारत से अपील, कहा- अफगानिस्तान मुद्दे पर हमारी मदद करो
उत्तर पश्चिमी द्वीप पर भूकंप का झटका रात को नौ बजने से कुछ मिनट पहले महसूस किया गया. इसका केंद्र जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था. पहले इतावली अधिकारियों ने सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता 3.6 बताई थी लेकिन बाद में इसे 4.0 बताया. बड़े झटके के बाद 14 छोटे झटके भी आए. सालभर भी नहीं हुआ, जब मध्य इटली के एमाट्रिस में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी. अक्तूबर 2016 तथा जनवरी 2017 में उसी क्षेत्र में तीन और भूकंप आए थे.
स्थानीय मीडिया ने बताया कि जब भूकंप आया तब वहां आपात सेवाओं में काम करने वाले लोग पहले से मौजूद थे और जंगलों में लगी आग को बुझाने में जुटे थे. इससे उनकी तुरंत मदद मिल गई.
दमकल विभाग के प्रमुख ब्रुनो फ्राटासी ने कहा कि दमकलकर्मियों के दल, लोगों को मलबे से निकालने में महारत रखने वाली दो इकाईयों को तुरंत मदद के लिए भेजा गया. इस्चिया द्वीप का इकलौता अस्पताल भी भूकंप से प्रभावित हुआ है. यह क्षेत्र भूकंप के प्रति संवेदनशील है.





