इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप, मरने वालों की संख्या सौ के पार पहुंची

इंडोनेशिया में कल यानी बुधवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद आज फिर से झटके महसूस किये गये जिससे कल की त्रासदी में बचे लोग घबरा गये। कल आये भूकंप में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को आये भूकंप से घायल हुये सैकड़ों लोगों के इलाज के लिए दवा और चिकित्सकों की तत्काल व्यवस्था करने की अपील की है। 7 दिसंबर, बुधवार को आए 6.5 तीव्रता के भूकंप के कारण असेह प्रांत में सैकड़ों घर, मस्जिद और व्यावसायिक प्रतिष्ठान नष्ट हो गये।

बड़ी खबर: अमेरिका ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, आतंकवाद खत्म नहीं किया तो…indonesia-earthquake

आपको बता दें कि वर्ष 2004 में भी विशानकारी सुनामी से असेह प्रांत बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ था। खोज और बचाव कर्मी अपने आधुनिक उपकरणों के साथ इस उम्मीद के साथ मलबे की खाक छान रहे हैं कि शायद इनमें कोई जीवित व्यक्ति मिल जाये। लेकिन समय गुजरने के साथ यह उम्मीद खत्म होती जा रही है।
यह भी पढ़ें: नोटबंदी के बीच बड़ी राहत! अब 2000 रुपये तक के डेबिट-क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शंस पर नहीं देना होगा सर्विस टैक्स

स्थानीय आपदा एजेंसी के प्रमुख पुतेह मन्नाफ के अनुसार, ‘बिजली की आपूर्ति कटी हुई है। कुछ स्थानों पर जनरेटर हैं, लेकिन वे पर्याप्त नहीं हैं। अगर बारिश हो गई तो बीमारी पैदा हो सकती है।’ पीडी जाया के जिला स्वास्थ्य कार्यालय के प्रमुख सैद अब्दुल्ला ने कहा कि भूकंप में करीब 200 लोग अस्पताल पहुंचे लेकिन कई घायल दुबारा भूकम्प आने के डर की वजह से अस्पतालों में दाखिल नहीं हुए।

उन्होंने कहा, ‘हम लोगों का बाहर उपचार कर रहे हैं। हम अस्पताल के बिस्तरों को बाहर ले गये हैं क्योंकि कोई भी अस्पताल में दाखिल होने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है।’

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके और ज्वालामुखी हलचल होती रहती है, क्योंकि यह प्रशांत क्षेत्र में ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। असेह प्रांत सुमात्रा द्वीप के उत्तरी छोर पर है, यह इलाका भूकंप के लिहाज से खासतौर पर संवदेनशील है।

Back to top button