आर्मी चीफ रावत ने कहा- मानवाधिकार में है यकीन लेकिन …

सेना प्रमुख विपिन रावत जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात पर कहा है कि दक्षिण के कुछ हिस्से में गड़बड़ी है। वहां जल्द स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
आर्मी चीफ रावत ने कहा- मानवाधिकार में है यकीन लेकिन ...
 
साथ ही रावत ने कहा कि हमें लोगों की जिंदगी की परवाह है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मानवाधिकार का उल्लंघन न हो। सेना प्रमुख को तेलंगाना में एयर फोर्स अकेडमी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वो मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़े: CRPF-आर्मी कैंप के पास बड़ा आतंकी हमला, लश्कर कमांडर की मौत के बाद 7 इलाकों में कर्फ्यू…

रावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के बीच कुछ गलत सूचनाएं फैली जा रही हैं और कुछ युवा पीढ़ियों को अपने पाले में लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे परिस्थितियों को संभालने के लिए तैयार हैं।

Back to top button