आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो माघी पूर्णिमा पर जरुर करें ये उपाय…

माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा कहा जाता है, इस दिन गंगा स्नान, दान आदि का विशेष महत्व होता है। आज माघी पूर्णिमा है और जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं या अन्य कई प्रकार की समस्याओं से परेशान हैं, वे आज के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार माघी पूर्णिमा पर अगर ये उपाय किए जाएं तो इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। माघी पूर्णिमा के दिन क्या उपाय करने चाहिए आइए जानते हैं इसके बारे में ……आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो माघी पूर्णिमा पर जरुर करें ये उपाय...

माघी पूर्णिमा पर सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर ओम नम: भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें।

माघी पूर्णिमा को घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से बनाया हुआ तोरण बांधने से घर के अंदर नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती हैं और घर सकारात्मकता से भरा रहता है।

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है, पूजा में केले, सुपारी, पान, शहद, तिल, पंचांमृत आदि चीजों को अवश्य शामिल करें।

माघी पूर्णिमा के दिन चांद निकलने के बाद खीर में मिश्री व गंगा जल मिलाकर भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें। इससे आपके घर में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होगी

Back to top button