आप 20 घंटे कैसे काम कर लेते हैं… विदेश में जब एक भारतीय ने PM मोदी से पूछा सवाल

G7 समिट में ह‍िस्‍सा लेने के ल‍िए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा पहुंच चुके हैं. लेकिन उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो उनकी फ्रांस यात्रा का है. जब वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जमकर स्‍वागत क‍िया था. पीएम मोदी ने तमाम लोगों से मुलाकात की थी. उसने हाथ मिलाया था. उनकी बातें सुनीं थी. इसी दौरान भारतीयों ने उनसे कई सवाल क‍िए. एक ने पूछा क‍ि आप 20 घंटे कैसे काम कर लेते हैं? इस पर पीएम मोदी का र‍िएक्‍शन देखने लायक था.

पीएम मोदी जब फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात कर रहे थे, तभी एक भारतीय ने उनसे पूछा, आप 20 घंटे कैसे काम कर लेते हैं? तो वहां मौजूद हर किसी की नजरें पीएम मोदी की प्रतिक्रिया पर टिक गईं. सवाल सुनकर पीएम मोदी मुस्कराए, थोड़ी देर के लिए रुके और फिर हल्के अंदाज में कुछ बोलते हुए निकल गए. भारतीय समुदाय के लोग उनकी ऊर्जा से बेहद प्रभावित नजर आए.

Back to top button