आपने देख लिया है अपने फ्रेंड का Whatsapp Status नहीं जान पाएगा फ्रेंड…

इन दिनों WhatsApp का सबसे पॉपुलर फीचर Status Story है। इसमें यूजर अपने स्टेट्स में फोटो, वीडियो GIF कुछ भी अपलोड कर सकते हैं। यूजर्स इस फीचर का खूब यूज कर रहे हैं। जब भी कोई अपना स्टेटस अपडेट करता है और दूसरे उसके स्टेट्स को देखते हैं तो अपडेट करने वाले को इसका पता चल जाता है कि किस- किसने उसका स्टेट्स View कर लिया है। यहां हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप अपडेट स्टेटस को देख भी लेंगे और उसका पता भी नहीं चलेगा।

ये है कंडीशन
यह बहुत आसान ट्रिक है। लेकिन इस ट्रिक को यूज करने पर आपको भी ये पता नहीं चल पाएगा कि आपका स्टेट्स किसने View किया है। आप अपनी मर्जी के अनुसार इस ट्रिक को यूज कर सकते हैं। चाहे तो थोड़ी देर के लिए जब आप किसी को ये नहीं बताना चाहते कि आपने स्टेट्स देख लिया है इसको यूज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस ट्रिक को यूज करने का तरीका।
Step 1
इसके लिए सबसे पहले WhatsApp की setting में जायें| अब account में जाकर privacy में जाये|
Step 2
यहाँ आपको नीचे की तरफ read receipts का option मिलेगा| वहाँ लगा tick हटा दें|
Step 3
अब आप किसी का भी Status view करें उसे पता नहीं चलेगा|





