अब तो हद ही हो गयी!! गोवा में संदीप का आपत्तिजनक पोस्टर, बना AAP का चुनावी चेहरा

सेक्स स्कैंडल में फंसे केजरीवाल के पूर्व मंत्री संदीप कुमार गोवा में आप का चेहरा बन चुके हैं। सोमवार को गोवा में संदीप के कुछ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए। आप इसके खिलाफ पुलिस से शिकायत करेगी।

अब तो हद ही हो गयी!! गोवा में संदीप का आपत्तिजनक पोस्टर, बना AAP का चुनावी चेहरा

ये पोस्टर्स पणजी, मारगांव, पोंडा, वास्को और मापुसा मार्केट में लगाए गए। इस पोस्टर में संदीप एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा हुआ है- AAP for women empowerment। गोवा में आप के संयोजक वालमिकी नाइक ने कहा, ”हमे संदेह है कि इसके पीछे भाजपा है। गोवा में भाजपा का शासन है। उन्हें इस मामले की जांच करवानी चाहिए।
उन्होंने कहा- ये सबसे घटिया राजनीति है। संदीप कुमार को आज दिल्ली पुलिस रोहिणी कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले संदीप कुमार को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया था और कोर्ट ने उन्हें एक दिन की रिमांड पर भेज दिया था। पुलिस आज भी संदीप कुमार की रिमांड बढ़ाने की अपील करेगी। आपको बता दें कि रविवार को भी संदीप कुमार के घर की दिल्ली पुलिस ने तलाशी ली थी।
Back to top button