आतंकी जाकिर मूसा ने भारतीय मुस्लिमो को बताया बेशर्म, कहा जेहाद की लड़ाई में हों शामिल

नई दिल्ली। अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा ने भारत के मुसलमानों की निंदा की है। उसने कहा है कि दुनिया के सबसे बेशर्म लोग यदि हैं तो वे भारत के मुसलमान हैं। उसने कश्मीर को लेकर बात की और कहा कि केवल कश्मीर तक ही लड़ाई सीमित नही है बल्कि यह तो इस्लाम और काफिरों के बीच की लड़ाई है। दरअसल आतंकी मूसा को लेकर एक आॅडियो रिकाॅर्डिंग सामने आई है। जिसमें मूसा ने गजवा ए हिंद के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने को लेकर भारत के मुसलमानों की निंदा की।

आतंकी जाकिर मूसा ने भारतीय मुस्लिमो को बताया बेशर्म, कहा जेहाद की लड़ाई में हों शामिल

मूसा द्वारा टेलिग्राम और व्हाट्सऐप समूह पर आॅडियो क्लिप साझा की। जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस रिकाॅर्डिंग की पुष्टि की है। भारतीय मुसलमानों को भड़काने हेतु देश मे मुस्लिमों के साथ घटने वाली घटनाओं का सहारा लिया गया है। आॅडियो क्लिप में बिजनौर की ओर जाने वाली ट्रेन में मुसलमान महिला के साथ पुलिस काॅन्स्टेबल द्वारा रेप किए जाने और कथित तौर पर गौरक्षकों द्वारा मुस्लिमों को पीटने की घटनाओं की निंदा की गई।

ये भी पढ़े: चीन ने कहा हमने नहीं किया हवाई सीमा का उलंघन, हमारे एरिया में ही उड़ रहे थे हेलिकाॅप्टर

उसका कहना है कि भारत के मुसलमान उन लोगों के साथ खड़े नहीं होते हैं जो कि पीड़ित हैं। वे उन्हें भला बुरा कहते रहे हैं। आॅडियो में आतंकी कह रहा है कि बहन मैं शर्मिंदा हूं और दुखी हूं जो मैं कुछ भी नहीं कर पाया। आतंकी मूसा गजवा ए हिंद की बात कर रहा है और कह रहा है कि भारतीय मुसलमान इसके लिए जिहाद में शामिल नहीं हो रहे हैं। उसने इन मुसलमानों की निंदा की है और कहा है कि इन लोगों को जिहाद में शामिल होना चाहिए। इस आतंकी ने इंटरनेट मैसेजिंग सर्विस वाॅट्सएप पर अपनी आॅडियो क्लिप साझा की।

Back to top button