आज है सोमवती अमावस्या, इस मुहूर्त में स्नान होगा शुभ

 

 

 

सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है। स्नान से पहले ही धर्मनगरी में कई लाख श्रद्धालु पहुंच गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ देख व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। धर्मनगरी के सभी बाजार यात्रियों से पैक हो गए। स्नान का मुहूर्त सुबह चार बजे से रात 12 बजे तक रहेगा।

 

 

 

सोमवार को पड़ रहे सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवती के साथ ही आज सोमवार को शनि जयंती भी है। शनि जयंती और सोमवती दोनों एक साथ होने के कारण धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। रविवार की सुबह ही काफी संख्या में यात्री हरिद्वार पहुंचे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, जम्मू समेत आसपास के राज्यों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच गए। हरिद्वार की धर्मशाला और होटल पूरी तरह भर चुके हैं। रविवार की शाम गंगा आरती देखने वालों का भी हुजूम रहा। रविवार को भीड़ देख अंदेशा जताया जा रहा है कि सोमवती पर कई लाख श्रद्धालु गंगा स्नान करेंगे। गंगा स्नान को लेकर मान्यता है कि सोमवती के दिन स्नान करने से सारे पाप मिट जाते हैं और अन्य दिनों की अपेक्षा 1000 गुना अधिक फल प्राप्ता होता है। पंडित शक्तिधर शास्त्री के मुताबिक सुबह चार बजे से लेकर रात 12 बजे तक स्नान का पुण्य काल रहेगा। उधर सोमवती स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Back to top button