आज ही लंच में बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में काजू मटर मसाला

काजू मटर मसाला की सब्जी खाने में बहुत ही क्रीमी और टेस्टी लगती है. यह एक ऐसी पंजाबी डिश है जिसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है.आज ही लंच में बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में काजू मटर मसाला

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 – 4समय : 15 से 30 मिनटमील टाइप : वेज, लंच, डिनर
आवश्यक सामग्री
एक छोटी कटोरी काजू
एक छोटी कटोरी मटर
एक छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
एक छोटी कटोरी मेथी के पत्ते
एक कप फ्रेश क्रीम
एक कप टमाटर (बारीक कटा हुआ)
एक तेजपत्ता
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
तेल जरूरत के अनुसार

विधि-
– मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
– घी के गरम होते ही इसमें काजू डालकर सुनहरा होने तक भून लें और अलग निकालकर रख लें.
– अब पैन में टमाटर डालकर इन्हें सॉफ्ट होने तक पकाएं.
– अब टमाटर और कुछ काजू को मिक्सर में डालकर इसका पेस्ट बनाएं.
– दोबारा मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
– तेल के गरम होते ही तेजपत्ता, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
– इनके भुनते ही काजू-टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी मिलाएं.
– पेस्ट के अच्छे से भुनते ही क्रीम, मटर और पानी डालकर 5 से 10 मिनट तक पकाएं.
– इसके बाद बचे हुए फ्राइड काजू डालकर अच्छे से मिक्स कर दें.
– तैयार है काजू मटर मसाला. रोटी या नान के साथ सर्व करें.

Back to top button