आज ही बनाये पंजाबी स्टाइल में सबका मनपसंद मलाई मटर

मलाई मटर की सब्जी का हल्का मीठा स्वाद इसे सबसे अलग बनाता है. यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है.आज ही बनाये पंजाबी स्टाइल में सबका मनपसंद मलाई मटर

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 – 4समय : 15 से 30 मिनटमील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
एक कटोरी मटर (उबले हुए)
एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
एक इंच अदरक का टुकड़ा
एक छोटा कटोरी काजू
दो हरी मिर्च
एक छोटा चम्मच जीरा
एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
एक छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
एक कप दूध
एक छोटा चम्मच चीनी
एक बड़ा चम्मच क्रीम
तेल जरूरत के अनुसार
पानी जरूरत के अनुसार

विधि-
– सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबालने के लिए रखें.
– पानी में उबाल आते ही प्याज, अदरक, काजू और हरी मिर्च डालकर लगभग 5 मिनट तक उबाल लें.
– तय समय के बाद आंच बंद कर इसे ठंडा कर लें.
– प्याज के ठंडा होने के बाद इसका महीन पेस्ट बना लें.
– मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
– तेल के गरम होते ही इसमें जीरा डालकर भूनें.
– जीरे के भुनते ही तैयार पेस्ट डाल दें.
– धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं.
– अब इसमें दूध डालें. दूध को मिक्स कर मटर डाल दें.
– चीनी मिलाएं और सबसे अंत में क्रीम डालकर चलाएं और आंच बंद कर दें.
– तैयार है पंजाबी स्टाइल मलाई मटर. नान के साथ सर्व करें.

Back to top button