आज ही बनाना सीखे काला चना ग्रेवी बनाने की विधि…

काला चना ग्रेवी रेसिपी | आज ही बनाना सीखे काला चना ग्रेवी बनाने की विधि...
काले चने – 1 कप
प्याज़ – 3
टमाटर – 3
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
लहसुन – 7 कलियाँ
लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
हल्दी – ½ चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
चना मसाला – 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच, बारीक कटा
तेल – 2 बड़े चम्मच

काले चने को धो कर 7 से 8 घंटे या रात भर भिगो कर रखें।
काले चनो को उबाल लें और छोले निकाल लें। (उबला हुआ पानी फेंके नही)
प्याज़ को पीस लें और एक तरफ रख दें।
टमाटर, अदरक और लहसुन को भी पीस लें।
एक कढ़ाई में तेल गरम करके जीरा भूने।
जीरा भुन जाने पर प्याज़ का पेस्ट डालकर भुने, प्याज़ जब गोलडेन ब्राउन होने लगें, तब इसमे टमाटर, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
तड़का जब तेल छोड़ने लगे तब कड़ाही में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, चना मसाला और नमक डालकर मसाला भुने।
अब इसमे उबले काले चने मिलायें और आँच धीमी कर दें।
से 3 मिनट पकाने के बाद कढ़ाई में उबले चनो का पानी भी डालें और 5 से 7 मिनट मध्यम आँच पर पकाएं।
तेल जब ग्रेवी के ऊपर नज़र आने लगे तब गैस बंद कर दें और ऊपर से गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर त्यार छोले जीरा राइस के साथ सर्व करें।

Back to top button