आज से इन राशियों के लिए दिन होने वाला है कठिन, होंगे ये नुकसान

मेष राशि :- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ का संयोग है, लेकिन परिवारजनों के साथ भ्रांति या दुखी होने की संभावनाएं अधिक हैं। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन में दुविधा बनी रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। 

वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज आपको सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहना होगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ व्यग्र रहेगा। वाणी और वर्तन को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में आपत्ति खडी¸ हो सकती है। 

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और सहयोगियों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा, लेकिन मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। 

जानिए धनतेरस के द‍िन पूजा और खरीददारी का शुभ मुहूर्त

कर्क राशि :- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायिकों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे।

सिंह राशि :- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं, लेकिन आपको आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। खर्च अधिक होने के योग हैं। पानी से संभलकर चलिएगा। 

कन्या राशि :- आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मध्याह्न के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारण भ्रांति हो सकती है। 

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। 

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहना होगा, अन्यथा शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ सकती है। वहीं स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। धन-लाभ के योग हैं, साथ ही कार्य सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। 

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी में साक्षी बनने से आज आपको बचना होगा। मन की व्यग्रता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले, इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो, इसलिए वाहन संभालकर चलाएं। मध्याह्न के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

कुंभ राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। परिवार में दुख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। 

मीन राशि :- आज आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधित आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलने की संभावना है। 

Back to top button