आज बिना नाम लिए UN में आतंक पर PAK को घेरेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74वें सत्र को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे भाषण देंगे. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री अपने भाषण के दौरान पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवाद पर हमला बलेंगे.

वो अपने भाषण के दौरान विश्व समुदाय को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में आतंकवाद का जिक्र कर सकते हैं. तीन देशों के प्रमुखों के बाद पीएम मोदी का भाषण होगा.

माना जा रहा है कि भारत का भाषण वैश्विक विकास की ओर पर भी केंद्रित हो सकता है. वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 6 देशों के संबोधन के बाद 7वें नंबर पर विश्व के सामने अपनी बात रखेंगे.

चाबहार पर रूहानी से मोदी ने की बात

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के बीच गुरुवार को बैठक हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने चाबहार बंदरगाह और इसकी महत्ता पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने इसके अलावा द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचार साझा किए.

भारत की वो 6 जगहें, जहाँ खुद भारतीय नही जा सकते वीजा के बिना…

दोनों नेताओं ने 2015 में उफा में अपनी पहली बैठक के बाद द्विपक्षीय रिश्तों में हुई प्रगति की सकारात्मक समीक्षा की.

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने विशेष रूप से चाबहार बंदरगाह के परिचालन का उल्लेख किया और अफगानिस्तान और मध्य एशियाई क्षेत्र तक आने व जाने के लिए एक गेटवे के तौर पर इसकी भूमिका की महत्ता पर जोर दिया.

Back to top button