आज प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा, रोड शो के बाद करेंगी हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज अयोध्या दौरे पर रहेंगी। प्रियंका गांधी का हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम हैं, इसके अलावा रोड शो भी करेंगी। आज प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा, रोड शो के बाद करेंगी हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन

तीन जगहों पर नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रियंका गांधी करीब साढ़े पांच घंटे अयोध्या में रहेंगी। दरअसल, कुमारगंज से प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू होगा, यह रोड़ शो अयोध्या के हनुमागढ़ी में समाप्त होगा। 

हनुमानगढ़ी में प्रियंका पूजा अर्चना करेंगी। उनके रोड शो को लेकर एसपीजी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

कुमारगंज, हरदोईया, आदिलपुर, नउवाकुआं आदि स्थानों के रोड शो और कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निर्धारित स्थलों के आयोजकों से बातचीत की गई। शहर से देहात के स्वागत स्थलों के जिम्मेदारों से चर्चा की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button