आज कुंभ में बनेंगे विश्व रिकार्ड, पहले दिन एक साथ चलेंगी 500 बसें

छह हजार कलाकार करेंगे एक साथ पेंटिंग
एक मार्च को एक साथ छह हजार कलाकार पेंटिंग करेंगे। माई पेंट सिटी योजना के अंतर्गत पूरे शहर के चौराहों, पुलों, भवनों आदि को कलाकृतियों से सजाया गया है। इस अभियान में लगे सभी छह हजार कलाकारों का गंगा पंडाल में जमावड़ा होगा और कैनवास पर पेंटिंग करेंगे। हर गतिविधि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी।
10 हजार कर्मचारी करेंगे एक साथ सफाई
दो मार्च को 10 हजार कर्मचारी एक साथ सफाई करने का रिकार्ड बनाएंगे। ये चार जगहों, अरैल स्थित संकट मोचन मंदिर, झूंसी के संगम घाट, बख्शी बांध पर नागबासुकी मंदिर तथा लाल सड़क पर जुटेंगे। इन सफाईकर्मियों ने दिव्य और भव्य में सफाई व्यवस्था संभाल रखी थी। इनके संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सम्मानित किया था। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि ऐसा पहली बार होगा जब 10 हजार कर्मचारी एक साथ सफाई करेंगे।





