आज का राशिफल: जाने किस पर कृपा करेंगें आज बजरंग बली

जयपुर. मंगलवार (6 सितंबर 2016) के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

आज का राशिफल: जाने किस पर कृपा करेंगें आज बजरंग बली
मेष

पारिवारिक परिस्थितियों में सुधार होगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। बिगड़े कार्यों में प्रगति होगी। नई योजनाएं बनेंगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी होगी। मित्रों का सान्निध्य प्राप्त होगा।

वृष

आज कारोबार में शिथिलता आएगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान करना होगा। कार्य सिद्धि में व्यवधान आएंगे। आज यात्रा ध्यान से करें। नए लेन-देन में सतर्क रहें।

मिथुन

मेहनत और सूझबूझ से कारोबार में सुधार होगा। राहत का अनुभव होगा। प्रेमीजन मिलाप होगा। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

कर्क

सामाजिक कार्य से व्यवसाय में रुकावट आएगी। विरोध-बाधाओं का सामना होगा। स्वास्थ्य में हीनता का बोध होगा। अप्रिय प्रसंग मानसिक उद्वेग बढा सकते हैं। यात्रा में सतर्क रहें।

सिंह

आज किसी के सहयोग से आय में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर आते रहेंगे। सन्तान के कार्य होंगे। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नई योजना साकार होगी।

कन्या

लंबे समय के बाद विशिष्ट व्यक्तियों से लाभकारी सम्पर्क बनेंगे। प्रेमीजन से मिलाप होगा। सामाजिक कार्य होंगे। नया काम बनेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।

तुला

सफलता से पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य सिद्धि हेतु किए प्रयास सार्थक होंगे। मित्रों का सान्निध्य प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी होगी। नई योजनाएं बनेंगी।

वृश्चिक

पारिवारिक आमदनी बढ़ेगी। कारोबार में लाभ होगा। बातचीत में कुशलता से कार्य होंगे। प्रेमीजन से मिलाप होगा। नया काम बनेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।

धनु

आपसी सहमति से परिस्थितियों में अनुकूलता आएगी। कारोबार में सुधार होगा। रुके कार्यों में प्रगति होगी। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

मकर

कारोबार में गति आएगी। आय के अनुपात से व्यय अधिक होगा। कार्य सिद्धि में अवरोध पैदा होंगे। यात्रा ध्यान से करें।

कुम्भ

आय में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। नई योजना साकार होगी। मित्रों का सान्निध्य प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन

विशिष्ट व्यक्तियों से लाभकारी सम्पर्क बनेंगे। प्रेमीजन से मिलाप होगा। पारिवारिक कार्य होंगे। सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी। शुभ कार्योँ में व्यय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button