आज का पंचांग: 23 जनवरी 2017 दिन सोमवार

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो 23 जनवरी दिन सोमवार

आज का पंचांग: 23 जनवरी 2017 दिन सोमवारऋतु- शिशिर
मास-माघ
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-06:39
सूर्यास्त:-05:21
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
07:30से 09:00 तक
तिथि-एकादशी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे।

सुझाव:- आज आप मिष्ठान्न का भोग लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग:- भूरा।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपको मंगलकारी सूचना प्राप्त होने की सम्भावना है।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सुझाव:- आज आप गरीब बच्चों को भोजन दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- हल्का पीला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपके विरोधी परास्त होंगे।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

सुझाव:- आज आप दुर्गा शप्तशती का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग -लाल।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आपके कारोबार में प्रगति होने की सम्भावना है।शत्रुओं से धनलाभ।

सुझाव:- आज आप हनुमान मंदिर में गेंदे के पुष्प से बनी माला अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – चॉकलेटी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके पुराने विवाद समाप्त होने की सम्भावना है।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप अपने शुभचिंतकों से मुलाकात कर सकते हैं।आर्थिक स्थिति सुदृढ़

सुझाव:-आज आप भोलेनाथ की आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग – फिरोजी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके रुके हुए हुए कार्य पूर्ण होंगे।पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी।

सुझाव:- आज आप तुलसी पौधे के समक्ष दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपका मनोबल बना रहेगा।कोई भी कार्य धैर्यपूर्वक करें कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

सुझाव:- आज आप शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज धार्मिक कार्यों मे आपकी रुचि बढ़ेगी।आय के नए स्रोत बनेंगे।

सुझाव:- आज आप मानस का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपको धन लाभ होने की सम्भावना है।सावधानीपूर्वक यात्रा करें।

सुझाव:- आज आप देवालय के पुजारी को वस्त्र दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- बैगनी।

कुम्भ:- आज आप कोई भी कार्य बड़े ही लगनपूर्वक करेंगे।परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

सुझाव:- आज आप लेखनी का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग- नीला।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपके मन में नए विचार आ सकते हैं।इच्छित फल की प्राप्ति होने की सम्भावना है।

सुझाव:- आज आप धार्मिक पुस्तक का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज माघ कृष्णपक्ष एकादशी तिथि है।
2 आज षट्तिला एकादशी व्रत सभी का है।
3 आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

जनकसुता समेत रघुराई।
पेखि प्रहरषे मुनि समुदाई।।

अर्थ:-श्री सीता जी श्री राघव जी के वाम भाग में शोभा पा रही है। यह देखकर सभी मुनि ,महात्मन हर्षित हो रहे है।पूर्णता में ही हर्ष का अनुभव होता है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
||श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद||
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र-{9044741252}

Back to top button