आज का पंचांग: 10 जनवरी दिन मंगलवार

आज का पंचांग

आज आपका का दिन मंगल मय हो 10 जनवरी दिन मंगलवार

वृषआज का पंचांग: 10 जनवरी दिन मंगलवारऋतु- हेमन्त
मास-पौष
सूर्य दक्षिणायन
सर्योदय:-06:45
सूर्यास्त:-05:15
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
03:00से 04:30 तक
तिथि-त्रयोदशी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- उत्तर

 

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपके व्यवसायिक स्थितियों में सुधार आने की सम्भावना है।आर्थिक रूप से स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे।

सुझाव:- आज आप घर पर मिष्ठान्न बनाकर देवालय में भोग लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग:- लाल।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप अपने हितों को ध्यान में रखकर व्यापारिक सौदों को अंजाम देने में सफल रहेंगे।बड़ी योजनाए बना सकते हैं।

सुझाव:- आज आप किसी पवित्र नदी में स्नान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- नीला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे।हताशा से बचने के लिए यथार्थवादी और व्यवहारिक रवैया अख्तियार करें।

सुझाव:- आज आप भूखे ब्राह्मणों को भोजन कराएं लाभ होगा।

शुभ रंग – हल्का पीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आप उपलब्ध संसाधनों के आधार पर लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।सामने आये अवसरों का भी लाभ उठायेंगे।

सुझाव:- आज आप भगवान शंकर का स्मरण करके रामचरितमानस का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – समुद्री हरा।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे।कुछ खबरें आपको आश्चर्य में डाल सकती हैं।

सुझाव:- आज आप देवालय में मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – कत्थई।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपको अनुशासन,आपसी समझदारी और ज्ञान के बदौलत आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी।व्यस्तता अधिक रहेगी।

सुझाव:-आज आप माँ भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें।

शुभ रंग – आसमानी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आप किसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं से संबंधित कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सुझाव:- आज आप किसी देवालय में जाकर गुलाब पुष्प की माला अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आप जटिल स्थितियों में विनोदप्रियता के साथ कार्य करेंगे।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके वित्तीय लेन-देन के मामलों में विलंब हो सकता है। धैर्य से काम लें।अपने लक्ष्यों को पाने के लिए आप लगातार प्रयास करें।

सुझाव:- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है।पहले से जारी विवाद का समाधान हो सकता है।

सुझाव:- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग- चॉकलेटी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपको मित्रो का सहयोग प्राप्त हो सकता है।आपके मित्र आपके प्रति वफादार रहेंगे।

सुझाव:- आज आप जरूरतमंद व्यतियों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग- फिरोजी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप सुस्पष्ट सोच के चलते निजी और व्यावसायिक वायदों को पूरा करने में सफल रहेंगे।कुछ लोगों से अप्रत्याशित रूप से मदद मिल सकती है।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश जी को मोदक अर्पण करें एवं उनकी पूजा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज पौष शुक्लपक्ष त्रयोदशी तिथिहै।
2 आज भौमप्रदोष व्रत है।

//प्रेरणा दाई चौपाई//

सीता मन भरोस तब भयऊ।
पुनि लघु रूप पवन सूत लयऊ

अर्थ:- श्री हनुमान जी अपने कृतीत्व से श्री सीता माँ को भरोसा दिला के पुनः लघु रूप धारण कर लेते है।अस्तु सत्य संकल्प व्वि ढृढ़ विश्वाश की आधार शिला पर नकारात्मकता नष्ठप्राय हो जाती है।

//आप सब का मंगल हो //

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
||श्रीरामकथा,श्रीमद्भागवत कथा व्यास, व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (9044741252)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button