आज का पंचांग: 1दिसम्बर, दिन गुरुवार

।।आज का दिन मंगल मय हो।।
ऋतु- हेमन्त
मास्-मार्गशीर्ष
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:43
सूर्यास्त:-05:17
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
01:30से 03:00 तक
तिथि-द्वितिया
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- दक्षिण
।।आज का राशिफल।।
(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आप अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे।गुरुजनों से सहयोग प्राप्त होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- पीला।
(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप अपने व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।आपके आय में वृद्धि होगी।
सुझाव:- आज आप काले तिल का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग :- कत्थई।
(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपको महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा।वाहन से सुखप्राप्ति।धनलाभ।
सुझाव:- आज आप ऊँ नमः शिवाय का जाप करें लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा।
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होने की संभावना है।बुद्धि के सदुपयोग से धनलाभ।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश को मोदक अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल।
(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।नई योजनाओं से लाभ प्राप्त होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप गणेश जी को सिंदूर व मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी।
( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आपको पराक्रम से धनप्राप्ति।बुद्धि व वाणी के उपयोग से सुख।स्वास्थ्य उत्तम।
सुझाव:-आज आप किसी विकलांग का सहयोग कीजिए आपका मंगल होगा।
शुभ रंग – मटमैला।
(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
⚖तुला:- आज आपके परिवार में विघटन की स्थितियां आ सकती हैं।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:- आज आप काली गाय को मिष्ठान्न दीजिये लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा।
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपका मन पूजा पाठ युक्त रहेगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश को केशर युक्त तिलक लगावे मंगल होगा।
शुभ रंग – गुलाबी।
(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज रचनात्मक कार्यों मे आपका मन लगेगा।यश,कीर्ति में वृद्धि होगी।
सुझाव:- आज आप हल्दीयुक्त जल से स्नान करें उत्तम होगा।
शुभ रंग – नीला।
(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपके सोचे हुए कार्य सफल होंगे।नौकरी व आय की दृष्टि में सुधार होगा।
सुझाव:- आज आप अपने मंदिर में तिल का तेल युक्त दीपक जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग- धानी।
(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुम्भ:- आज आपके परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।व्यापार में प्रगति होगी।
सुझाव:- आज आप पंचगव्य का पान करें आपका शुभ होगा।
शुभ रंग- फिरोजी।
(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।शत्रु पक्ष पराजित होंगे।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री हनुमान जी की आराधना करें मंगल होगा।
शुभ रंग – बैगनी
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
- आज मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष द्वितिया तिथिहै।
- आज विवाह योग है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
उमा न कछु कपि कै अधिकाई।
प्रभु प्रताप जो कालहि खाई।।
अर्थ:- भगवान शिव माता पार्वती से कह रहे है कि हे प्रिये ये जितने भी आश्चर्ययुक्त कार्य हनुमान जी ने किया है उसमें हनुमान जी की नहीं अपितु परोक्ष में श्री राम जीकी ही कृपा है जिनके प्रताप से जिव काल को भी परास्त कर सकता है ऐसे हैं श्री राम।
आप सब का मंगल हो-
।।इति शुभम् ।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (९०४४७४१२५२)