आज का पंचांग: 23 दिसम्बर, दिन शुक्रवार 2016

आज का पंचांग: आज का दिन मंगल मय हो, 23दिसम्बर दिन शुक्रवार 2016
आज का पंचांगऋतु- हेमन्त
मास-पौष
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:48
सूर्यास्त:-06:12
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
10:30से 12:00 तक
तिथि-अमावश्या
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पश्चिम

आज का राशिफल

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।अपने कार्यों को पूर्ण उत्साह के साथ करेंगे।नए लोगो से मुलाकात होने की संभावना है।

सुझाव:- आज आप किसी भूखे बालक को भोजन कराएं लाभ होगा।

शुभ रंग:- आसमानी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप समाज में अपना उच्च स्थान बना सकते हैं।जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।यश,कीर्ति में वृद्धि।

सुझाव:- आज आप धार्मिक पुस्तक का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- पीला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपको किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।नई योजनाएं बनाने में सफल हो सकते हैं।

सुझाव:- आज आप श्री राम जी का स्मरण करके कोई कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपके परिवार में मांगलिक उत्सव मनाये जा।सकते हैं।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।धनागम।

सुझाव:- आज आप देवालय मे जाकर राधा-कृष्ण का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपको शिक्षा व नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।माता से धनप्राप्ति।

सुझाव:- आज आप गायत्री माता का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।वाद-विवाद से बचें।कोई भी निर्णय लेने से पूर्व भलीभांति विचार कर लें।

सुझाव:-आज आप देवालय के पुजारी को श्वेत वस्त्र दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग -लाल।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके जीवन मे मधुर संयोग बन रहा है।आपकी वाणी और विचारों से लोग प्रभावित रहेंगे।

सुझाव:- आज आप पवित्र नदी के जल से स्नान करें लाभ होगा।

शुभ रंग -नारंगी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।आय के नए स्रोत बनेंगे।

सुझाव:- आज आप शंख की पूजा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपको सुखद अनभूति होगी।

सुझाव:- आज आप देवालय में जाकर सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आप कला,व साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखेंगे।रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

सुझाव:- आज आप वृद्धों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग- हरा।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुम्भ:- आज आपका आर्थिक पक्ष सबल होगा।आपके द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सुझाव:- आज आप गुलाब पुष्प से संतोषी माता की पूजा करें लाभ होगा।

शुभ रंग- भूरा।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आपके उद्देश्यों की पूर्ति होने की संभावना है।मित्रों का सहयोग रहेगा।

सुझाव:- आज आप महालक्ष्मी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – चॉकलेटी।

आज के दिन का विशेष महत्व
1आज पौष कृष्ण पक्ष दशमी तिथिहै।
2 आज श्री पार्श्वनाथ जन्म दिवस है।
3 पश्चिम दिशा में बुधास्त ।

प्रेरणा दाई चौपाई
बिनु छल विश्वनाथ पद नेहू।
राम भगत कर लच्छन एहू ।।

अर्थ:- जो निश्छल भाव
से भगवान शिव के चरणों में प्रेम करता है, वह सच्चा रामभक्त के लक्षण से युक्त है।
||आप सब का मंगल हो ||

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (९०४४७४१२५२)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button