आज का पंचांग: 23 नवम्बर दिन बुधवार

।।आज का दिन मंगल मय हो।।
?ऋतु- हेमन्त?
?मास-मार्गशीर्ष?
?सूर्य दक्षिणायन?
?सूर्योदय:-06:40?
?सूर्यास्त:-05:20?
?राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
012:00से 01:30 तक?
?तिथि- नवमी?
?पक्ष:-कृष्ण?
?दिसाशूल-उत्तर ?
।।आज का राशिफल।।
(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आप व्यावसायिक मामलों में आत्मविश्वाश का प्रदर्शन करेंगे।
सुझाव:- आज आप देवालय में गेंदे के पुष्प से बनी माला अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- लाल।
(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप कुछ मामलों को सुलझाने के लिए साहस और विश्वाश के साथ कदम आगे बढ़ाएंगे।
सुझाव:- आज आप राधा-माधव की उपासना करें ।
शुभ रंग :- हल्का पीला।
(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आप जिन लोगो के साथ काम करेंगे उन पर छाप छोड़ने में सफल रहेंगे।
सुझाव:- आज आप लेखनी (पेन्सिल,कलम)का दान करें उत्तम होगा।
शुभ रंग – कत्थई।
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपको व्यावसायिक और भावनात्मक मामलों में लोगों से सहयोग प्राप्त होने की संभावना।
सुझाव:- आज आप धार्मिक पुस्तकें दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा।
(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आप किसी बड़ी यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे।स्वास्थ्य को अनदेखा न करें।
सुझाव:- आज आप चींटियों को पंजीरी खिलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी।
( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज नए लोगो से मुलाकात होने की संभावना है।कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे।
सुझाव:-आज आप घर में टूटे बर्तन न रखें।
शुभ रंग – बैगनी।
(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
⚖तुला:- आज आप बातचीत के अच्छे तरीके से और कूटनीति से काम लेकर जटिल समस्याओं का समाधान करेंगे।
सुझाव:- आज आप माँ भगवती की उपासना करें।
शुभ रंग – आसमानी।
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपकी लोकप्रियता बढ़ने की संभावना है।संगीत और अन्य कलाओं की ओर रुचि बढ़ेगी।
सुझाव:- आज आप केले के पौधें में जल अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – बादामी।
(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आप दूसरे लोगों की मदद करेंगे।निजी सम्बन्ध सहयोगपूर्ण रहेंगे।
सुझाव:- आज आप संध्या के समय महालक्ष्मी के समक्ष दीपक जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला।
(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज जो भी घटनाएं आपके सामने आएं उन्हें स्वीकार करें।उन पर प्रतिक्रिया व्यक्त न करें।
सुझाव:- आज आप श्री नारायण जी का दर्शन करे।
शुभ रंग:- चॉकलेटी।
(गा, गे, गो, सा, से, सो, दा)
?कुम्भ:- आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी।पुराने विवाद समाप्त होंगे।
सुझाव:- आज आप पीले फलों का दान करें।
शुभ रंग- फिरोजी।
(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आप मतभेदों को टालने का प्रयास करेंगे।पुराने तौर-तरीकों में बदलाव लाएं।
सुझाव:- आज आप जरूरतमन्द व्यक्तियों की सहायता करें।
शुभ रंग – सुनहला।
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
- आज मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष नवमी तिथि है।
- आज सर्वार्थसिद्ध योग है, पश्चिम दिशा में शनि अस्त हो रहे है।
- आज विवाह मुहूर्त है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
यह बर मागउ कृपा निकेता।
बसहुँ हृदय श्री अनुज समेता।।
अर्थ:- महामुनि अगस्त जी श्री राम जी से निवेदन करते है, प्रभु आप हमारे हृदय में राम, लक्षमण, व् श्री जानकी जी के साथ सदैव निवास करें।
आप सब का मंगल हो-
।।इति शुभम् ।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (९०४४७४१२५२)