आज का पंचांग, 19फरवरी दिन रविवार

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो, 19फरवरी दिन रविवार

ऋतु- शिशिर
मास-फाल्गुन
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:- 6.57 
सूर्यास्त:- 6.12 
व्रत त्योहार: सीताष्टमी, कालाष्टमी व्रत
तिथि-अष्टमी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- दक्षिण

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यक्ष्‍ेात्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्तार होगा।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- मानसिक शांति रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम होंगे। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्‍टदायी रहेगा।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। दिनचर्या अव्‍यवस्‍थित रहेगी। स्वास्‍थ्य के प्रति सचेत रहें।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में व्‍यवधान आ सकते हैं।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

जनकसुता समेत रघुराई। पेखि प्रहरषे मुनि समुदाई।।

अर्थ:-श्री सीता जी श्री राघव जी के वाम भाग में शोभा पा रही है। यह देखकर सभी मुनि ,महात्मन हर्षित हो रहे है।पूर्णता में ही हर्ष का अनुभव होता है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
||श्रीरामकथ, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद ||
सम्पर्क सूत्र- (9044741252)

Back to top button