आज का पंचांग: 15 जनवरी 2017 दिन रविवार

।।आज का पंचांग।।

आज आपका का दिन मंगल मय हो 15 जनवरी दिन रविवार

ऋतु- शिशिर
मास-माघ
सूर्य उत्तरायण
राहू काल(अशुभ समय) सायं
04:30से 06:00 तक
तिथि-चतुर्थी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पश्चिम

 

 

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।आर्थिक स्थिति सुदृढ़।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- केसरिया।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सुझाव:- आज आप काली गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग :- श्वेत।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपके निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।अचानक यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।

सुझाव:- आज आप कमलपुष्प से महालक्ष्मी की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आप आंशिक उपलब्धियों को लेकर प्रफुल्लित रहेंगे।मान-सम्मान की प्राप्ति।नया काम बनेगा।

सुझाव:- आज आप दुर्गाशप्तशती का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हल्का पीला।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके कारोबार में सुधार होने की संभावना है।सामाजिक रीति-रिवाजों को लेकर आपका मन उत्साहित हो सकता है।

सुझाव:- आज आप पंक्षियों को दाना डालें लाभ होगा।

शुभ रंग – सुनहला।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप दूरगामी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे।किसी के प्रति घृणा करने से बचें।

सुझाव:-आज आप बंदरों को चना और गुड़ खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपकी मानसिक परेशानी बढ़ेगी।वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे।स्वभाव में तेजी रहेगी।

सुझाव:- आज आप गायत्री मन्त्र का 108 बार जप करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आप संतान पक्ष को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें।विरोधी शांत होंगे।लेन-देन के मामलों में विवाद की आशंका है।

सुझाव:- आज आप देवालय में मिष्ठान्न का भोग लगाये लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज विरोधी पक्ष आपसे मित्रता करने को तैयार हो सकते हैं।प्रेम संबंध आदि के क्षेत्र में संशय व क्रोध से बचें ।

सुझाव:- आज आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – चॉकलेटी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज किसी बुजुर्ग के सहयोग से पारिवारिक कार्य सम्पन्न होंगे।कार्यस्थल पर कुछ चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:- आज आप देवालय मे नारियल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग- फिरोजी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपके घर में तनाव का माहौल खत्म होने की सम्भावना है।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आपके कार्यों की प्रशंशा होगी

सुझाव:- आज आप देवालय में माता रानी को चुनरी चढ़ाएं लाभ होगा।

शुभ रंग- बादामी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज विरोधीजन आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं।धन का आगमन होगा।

सुझाव:- आज आप मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

।।आज के दिन का विशेष महत्व ।।

1आज भाद्रपद कृष्णपक्ष तृतिया क्षय है चतुर्थी प्रधान तिथिहै।
2 आज श्री गणेश संकष्टी व्रत है जिसे गणेश चौथ भी कहते है, आज ही श्री गणेश जी की उतपत्ति मानी गई है।
3 आज चन्द्रोदय रात्री 8:33पर है ।
4 ये व्रत मातायें अपने पुत्रों की कुशलता हेतु रहती हैं।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

नाम प्रभाव जानि गनराऊ।
प्रथम पूजियत नाम प्रभाऊ।।

अर्थ:- श्री गोस्वामी तुलसीदास जीशै राम नाम की महिमा का गुणगान करते हुवे ये बताते है कि, परमात्मा श्री सीताराम जी के नाम के प्रभाव से गणेश जी प्रथम पूजित हुवे ऐसा श्रुतियाँ कहती है । अस्तु श्री राम नाम जो लेता है वह सर्वत्र प्रथम पूजित होता है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।
||श्रीरामकथा,श्रीमद्भागवत कथाव्यास व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र:-(9044741252)

Back to top button