आज का पंचांग, 13फरवरी दिन सोमवार

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो, 13फरवरी दिन सोमवार

 

ऋतु- शिशिर
मास-फाल्गुन
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-06:26
सूर्यास्त:-05:34
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
07:30से 09:00 तक
तिथि-एकादशी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पूर्व

 ।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।अचानक धनलाभ होने की संभावना है।

सुझाव:- आज आप दर्पण कंघा दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- पीला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपको कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

सुझाव:- आज आप अन्न का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- हल्का हरा।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपको परिवार के सदस्यों से प्रेम और सहयोग प्राप्त हो सकता है।पारिवारिक स्थितियाँ अनकूल रहेंगी।

सुझाव:- आज आप संध्या के समय देवालय में दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- आज आपको विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है।नकारात्मक सोच से काम न लें अन्यथा ऊर्जा व्यर्थ मे ही जाया होगी।

सुझाव:- आज आप भगवान शिव को इत्र लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें अपनी रचनात्मकता की छाप छोड़ेंगे।प्रियजनों के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा।

सुझाव:- आज आप भगवान कार्तिकेय का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)

कन्या:- आज आप विभिन्न योजनाओं पर विचार करेंगे।किसी कार्य में विलम्ब होने से टकराव की नीति न अपनाएं।

सुझाव:-आज आप भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज व्यवसायिक मामलों में आपकी सोच सुस्पष्ट रहेगी।भावुकतावश कोई निर्णय न लें।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।जीवनसाथी से आपको सम्मान मिलेगा।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री हनुमान जी की आराधना करें मंगल होगा।

शुभ रंग – बादामी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आप अपने जीवन में कुछ बदलाव करना चाहेंगे।अतीत को भूलकर एक नई शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं।

सुझाव:- आज आप भगवान शिव को दुग्ध का अभिषेक करें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी।जीवन के प्रति आपके नजरिये में सकारात्मक बदलाव आएगा।

सुझाव:- आज आप हल्दीयुक्त जल से स्नान करें उत्तम होगा।

शुभ रंग- मटमैला।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपका मन पूजा पाठ युक्त रहेगा।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।व्यापार में लाभ।

सुझाव:- आज आप कुशोदक से भगवान शंकर का अभिषेक करें लाभ होगा।

शुभ रंग- सुनहला।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप अपने पारिवारिक मामले को लेकर थोड़ा व्यथित हो सकते हैं।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सुझाव:- आज आप किसी पुनीत नदी में स्नान कर दीपदान करें आपका मंगल होगा।

शुभ रंग – चॉकलेटी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज फाल्गुन कृष्णपक्ष तृतिया तिथिहै।
2 आज विवाह मुहूर्त है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

अस कहि चला विभीषन जबही। आयू हीन भये सब तबाही

अर्थ:- जब विभीषण ने रावण का व् लंका का त्याग किया उसी समय सारे लंका के असुर व् रावण सब आयू हीन होगये। (अर्थात्: चरित्र वान् व्यक्ति का त्याग या अपमान विनाश का कारण बनता है।)

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र:-(9044741252)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button