आज का पंचांग: 6 नवम्बर, दिन रविवार

।।आज का दिन मंगल मय हो।।

आज का पंचांग?ऋतु- शरद ?
?मास-कार्तिक?
?सूर्य दक्षिणायन?
?सूर्योदय:-06:31?
?सूर्यास्त:-05:30?
?राहू काल(अशुभ समय) सायं
04:30से 06:00 तक?
?तिथि- षष्ठी?
?पक्ष:-शुक्ल?
?दिसाशूल- पश्चिम?

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
सुझाव:- आज आप जरूरतमन्द व्यक्तियों की सहायता करें।

शुभ रंग:- धानी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप बेवजह की बातों का अत्यधिक विश्लेषण न करें।तनाव बढ़ने की सम्भावना।

सुझाव:- आज आप अंतर्मन की पुकार सुनें।

शुभ रंग :- भूरा।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपको माता से सहयोग प्राप्त हो सकता है।घरेलू कार्यों में उदासीनता।

सुझाव:- आज आप रामरक्षास्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – चॉकलेटी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपको कोई विशेष कार्य सौंपा जायेगा जिसका निर्वहन आप भलीभाँति करेंगे।

सुझाव:- आज आप अनावश्यक बातों पर ध्यान न दें।

शुभ रंग – फिरोजी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज मित्रों से थोड़ा मनमुटाव होने की सम्भावना।व्यवसाय में मंदी।

सुझाव:- आज आप सर्वारिष्ट स्त्रोत का पाठ करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – बादामी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आप संशयग्रस्त हो सकते है।संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

सुझाव:-आज आप चीनी और दूध का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा।

आज का पंचांग एवं राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज अपव्यय की अधिकता,कार्यों मे बाधा।भाइयों की उन्नति।

सुझाव:- आज आप सरसो के तेल में अपनी छाया देखकर दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपको मंगल सूचना प्राप्त होने की सम्भावना।विरोधी परास्त।

सुझाव:- आज आप भोजन से पूर्व गौमाता को ग्रास निकालें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आपके कार्यों में वृद्धि।धनलाभ।शिक्षा में प्रगति।

सुझाव:- आज आप दुर्गाशप्तशती का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपके जीवनसाथी से मनमुटाव होने की सम्भावना।जीवनस्तर में बदलाव।

सुझाव:- आज आप अपनी सोच सकारात्मक रखें।

शुभ रंग:-नीला।

?कुम्भ:- आज आप कोई भी कार्य सहजतापूर्वक करेंगे।स्वास्थ्य में सुधार होने की सम्भावना।

सुझाव:- आज आप लघुमहामृत्युंजय का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग- लाल।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आपको बुद्धि के सदुपयोग से धनलाभ,कर्ज से मुक्ति।सुखद समय।

सुझाव:- आज आप देवालय में गुलाब पुष्प की माला अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

  1. आज कार्तिक शुक्लपक्ष ष्ष्ठी तिथि है।
  2. आज सूर्य षष्ठी व्रत है जिसे सभी लोग छठ के नाम से जानते हैं।

?प्रेरणा दाई चौपाई?
जेहिपर कृपा करहिं जनु जानी।
कवि उर अजिर नचावहिं बानी।।

अर्थ:-तुलसी बाबा कहते है कि जिस पर श्री सीताराम जी कृपा करते है अपना जान कर अथवा जो श्री सीताराम जी को अपना मानता है, वो समस्त विषयों का मर्मज्ञ ,कवि होजाता है। माता सारदा भी उसकी जिह्वा पर सदा रहती है।

आप सब का मंगल हो-

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (९०४४७४१२५२)

Back to top button