आज का पंचांग एवं राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

।।आज का पंचांग।।
।।आज का दिन 27 सितम्बर दिन मंगलवार मंगल मय हो।।
ऋतु– वर्ष
मास-आश्विन
सूर्य– दक्षिणायन
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर-12:00से 01:30 तक
तिथि-द्वादशी
पक्ष-कृष्ण
दिसाशूल– उत्तर

।।आज का राशिफल।।
? मेष:- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपके सोच मे सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं।कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप माँ पार्वती की उपासना करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- जामुनी।
?वृष:- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आप कोई नया कार्य करने की योजना बना सकते हैं।पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:- आज आप संध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।
शुभ रंग :- केसरिया।
? मिथुन:- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
आज आप अपने व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:- आज आप पीपल के पत्ते पर राम नाम लिखकर हनुमान मंदिर में अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – बादामी।
? कर्क:- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आपके निजी सम्बन्ध प्रेमपूर्ण होंगे।अपने फैसले स्वतन्त्र रूप से लें।मन को एकाग्र रखें।
सुझाव:- आज आप गायत्री माता का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत।
?सिंह:- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपको परिवार के सदस्यों से प्रेम व सहयोग प्राप्त हो सकता है।लोगो के साथ टकराव की स्थिति टालें।
सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी।
??कन्या:- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
आज आप कार्यक्षेत्र में अवरोधों का सामना करने में सफल रहेंगे।सामाजिक जीवन काफी व्यस्त रहेगा।
सुझाव:-आज आप कच्चा नारियल देवी मंदिर में दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल।
⚖तुला:- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज परिवार के महत्वपूर्ण मामलों का इत्मिनान से समाधान करेंगे।व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में सक्रिय रहेंगे।
सुझाव:- आज आप लाल चंदन से श्री गणेश जी की पूजा करें लाभ होगा।
शुभ रंग – कत्थई।
?वृश्चिक:- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आप अपने संवादकुशलता से लोगो को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।
सुझाव:- आज आप किसी अनाथ बच्चे की सहायता करें उत्तम होगा।
शुभ रंग – धानी।
?धनु:- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज मित्रों एवं प्रियजनों के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा परंतु आप विरोध बर्दाश्त नही करेंगे।रचनात्मक कार्यों में प्रगति।
सुझाव:- आज आप किसी काली वस्तु का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी।
?मकर:- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपकी लोकप्रियता बढ़ने की संभावना है।आपके अनुभवों में वृद्धि होगी।
सुझाव:- आज आप किसी जरूरतमंद विप्र को पाँच प्रकार का अन्नदान करें।
शुभ रंग- चॉकलेटी।
?कुम्भ:- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आप व्यावसायिक साझेदारी के मामले में लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे।संशय की स्थिति से बाहर निकलें।
सुझाव:- आज आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।
शुभ रंग- बैगनी।
?मीन:-(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आप जिंदगी के कई अनुभवों के दौर से गुजरेंगे जिनसे आपको महत्वपूर्ण सबक प्राप्त होगा।जीवनसाथी से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आज आप माता रानी के दरबार में जाकर चुनरी चढ़ाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला।
?।।आज के दिन का विशेष महत्व?
- आज अश्विनमास कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथिहै।
- आज द्वादशी का श्राद्ध है
?प्रेरणा दाई चौपाई?
तात मोर अति पुन्य बहूता।
देखेउ नयन राम कर दूता।।
अर्थ:-लंकिनी बोली हे तात(श्रेष्ठ)
मैं आज बड़ी पूण्य शालिनी हूँ।
मैं ने आज राम दूत के दर्शन कर लिया है।
?आप सब का मंगल हो ?
।।इति शुभम् ।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (९०४४७४१२५२)