आज़म अपनी बेटी को पीएम मोदी के पास भेज दें

अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री राम शंकर कठेरिया ने एक बार फिर यूपी के शहरी विकास मंत्री आजम खान पर निशाना साधा। उन्होंने आजम को अपनी बेटी पीएम के घर भेजने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि पीएम उस बेटी का संरक्षण करेंगे और उसे अपनी बेटी की तरह रखेंगे। कठेरिया ने आगरा में यह बातें कही।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले आजम खान ने कहा था कि ‘पीएम खुद तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं लेकिन उनकी पत्नी थ्री व्हीलर में बैठकर अपने पति को ढूंढती है। इसलिए पीएम को पहले उन्हें अपने घर लाना चाहिए। इसके बाद अगर उन्हें बेटा या बेटी होती है तो मैं उन्हें बधाई दूंगा।’ आजम के मुताबिक जब मोदी की खुद बेटी होगी तभी बेटियों के अधिकार की बात सार्थक होगी।





