आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की हॉट सीट यानी रामपुर की रामपुर सदर विधानसभा से डॉ. तजीन फात्मा को विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा रामपुर से सांसद आजम खां की पत्नी हैं। उनका राज्यसभा का कार्यकाल भी अभी बाकी है।

आजम खां के रामपुर लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद खाली रामपुर सदर सीट समाजवादी पार्टी के साथ आजम खां के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। इसी कारण उनकी डॉ. तजीन फात्मा के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदा गया। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य डॉ. फात्मा यहां से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का उप चुनाव लड़ेंगी। कल तजीन के पर्चा खरीदने से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह चुनाव लड़ेंगी।

सीएम योगी ने काफी देर तक वार्ता करने के बाद बेहद खुश नजर आए कश्मीरी छात्र-छात्राएं….

रामपुर की सीट आजम खां के सांसद बनने से खाली हुई है लेकिन, वह इस पर अपना कब्जा बनाए रखना चाहते हैं। इसके साथ ही तजीन की राज्यसभा सदस्यता में भी अब एक साल का ही समय शेष है। उनका कार्यकाल नवंबर 2020 तक ही है।

ऐसे में यदि तजीन उपचुनाव लड़ती हैं और जीत जाती हैं तो उन्हें राज्यसभा की सदस्यता छोडऩी होगी। आजम खां रामपुर शहर से नौ बार विधायक रहे हैं। चुनाव भी वह भारी मतों के अंतर से जीतते रहे। इस बार आजम पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और सांसद बन गए। सांसद बनने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा तो दे दिया लेकिन, वह इस सीट पर कब्जा बरकरार रखना चाहते हैं। उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

Back to top button