आजमगढ़ में ड्यूटी कर घर जा रहे लेखपाल को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर 

आजमगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। मामला गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआर गांव का है। जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने ड्यूटी कर घर जा रहे लेखपाल को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल को सीएचसी टीकरगढ़ लालगंज ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें-  दिशा की मौत को लेकर सुशांत केस में सिद्धार्थ ने खोले बड़े राज!
गंभीरपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अतुल यादव पुत्र राममूरत यादव निजामाबाद तहसील में बतौर लेखपाल तैनात है। रोज की भांति मंगलवार को भी वह तहसील पर ड्यूटी के बाद रात लगभग आठ बजे बाइक से घर जा रहे थे। अभी वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआर गांव स्थित ढाबे से 100 मीटर आगे पहुंचे थे कि एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
ये भी पढ़ें-  कानपुर : अबकी बुढ़वा मंगल पर रहा कोरोना का साया, हनुमान मंदिर में रहा सख्त पहरा
लेखपाल अतुल अभी कुछ समझ पाता कि एक बदमाश ने तमंचा निकाला और उसे लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। गोली लेखपाल के दाहिने पसली में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज पर जब तक आसपास के लोग मौके पर भाग कर पहुंचते तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोली से घायल लेखपाल को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं लेखपाल को गोली मारे जाने की घटना को लेकर हड़कंप मच गया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था और पुलिस छानबीन व बदमाशों की धरपकड़ की कवायद में जुट गई थी।
The post आजमगढ़ में ड्यूटी कर घर जा रहे लेखपाल को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर  appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button