आग में अज्ञात कारणों से आग से 10 घर जले…

 बुधवार को अज्ञात कारणों से एक गांव में आग लग गई। जिससे एक ही गांव में फूस के दस घर जलकर राख हो गए। राजस्व टीम को जांच के लिए निर्देश दिया गया है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकरौरा ग्रामीण के मजरा अहिरन पुरवा का है। यहां पर बुधवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना उग्र रूप धारण कर लिया। और एक के बाद एक घर को अपने कब्जे में लेने लगी। सूचना पाकर मौकेवपर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। तब तक धनलाल, रमेश, दुलारे, रामछबीले, राजू, कुंजबिहारी, रामबच्ची, अशर्फी, भगेलू, पिटू व संजय का छप्पर का घर व उसमे रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

Back to top button