आगरा में समीक्षा बैठक के दौरान अचानक बिगड़ी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की तबियत

आगरा। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा सोमवार को आगरा में कोविड – 19 को लेकर समीक्षा करने पहुंचे हैं। इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गई है। आनन – फानन में अधिकारियों ने मेडिकल टीम बुलाई। चिकित्स्कों ने उनका परीक्षण किया। बैठक के बाद वह कार से मथुरा निकल गए।
डॉ. दिनेश शर्मा सोमवार को लखनऊ से राजकीय विमान से आगरा पहुंचे थे। डिप्टी सीएम कोविड – 19 को लेकर सर्किट हॉउस के सभागार में समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी। उनकी दाहिनी नाक से खून निकलने लगा। यह देखकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत रूई लाकर दी गई और उन्होंने खून को पोछा। अनानं फानन में अधिकारियों ने मेडिकल टीम बुलाई। चिकित्सकों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण किया। बीपी चेक किया,जो कि नॉर्मल पाया गया।
आगरा में बैठक खत्म करने के बाद डिप्टी सीएम कार से मथुरा के लिए रवाना हो गए। डॉ. दिनेश शर्मा शाम को मथुरा से आगरा वापसी करेंगे और राजकीय वायुयान से आगरा से लखनऊ वापस आएंगे।





