आखिर क्यों कट रही महिलाओं की चोटियां, राजस्थान और हरियाणा के बाद दिल्ली की महिला हुई शिकार

पलवल, मेवात सहित हरियाणा में कई जगहों पर महिलाओं की चोटी कटने की घटना के बाद दिल्ली के एक गांव में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि चोटी कटने से पहले उसके सिर में तेज दर्द हुआ और वह बिस्तर पर बेसुध हो गई। होश आने पर उसने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई है।

परिजनों ने इसकी जानकारी छावला थाना पुलिस को दी। हालांकि, परिजनों ने मामले में किसी पर आरोप नहीं लगाया है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मामला छावला के कांगनहेड़ी गांव का है। वहीं, पुलिस ने अपील की है कि लोग ऐसी अफवाह से दूर रहें। यह शरारती तत्वों की करतूत है। गांव कांगनहेड़ी निवासी मुनेश ने बताया कि रविवार सुबह वह ज्वार काटने खेत में गईं थी। जहां उसके सिर में तेज दर्द हुआ तो वह घर वापस आ गईं। वह दर्द से काफी परेशान थी और आते ही बिस्तर पर बेसुध हो गईं। कुछ देर बाद होश आया तो उन्होंने अपनी चोटी जमीन पर पड़ी देखी।
ये भी पढ़े: अभी अभी हुआ ऐतिहासिक फैसला: कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को मिलेगी सरकारी नौकरी देगी सरकार
गुरुग्राम जिले में एक रात में छह महिलाओं की कटी चोटी साइबर सिटी में महिलाओं की चोटी काटने का सिलसिला बढ़ गया है। जिले में शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक छह महिलाओं के साथ चोटी काटने का मामला सामने आया है। इसमें केवल एक महिला ने सेक्टर-5 थाना में शिकायत दी है। उधर, शहर में चोटी काटने की बढ़ती घटनाओं से पुलिस भी परेशान है और पुलिस को किसी असामाजिक तत्वों का हाथ लग रहा है। डीसीपी क्राइम ने सभी थाना प्रभारियों को इन मामलों को संजीदगी से लेने को कहा है।
पुन्हाना के आस-पास 24 घंटे में 16 महिलाओं की चोटी कटी मेवात में महिलाओं की चोटी कटने की घटना थम नहीं रही है। शनिवार की रात से रविवार रात तक पुन्हाना और आसपास के गांवों में 16 से अधिक महिलाओं की चोटी कटने के मामले सामने आए हैं। इससे इलाके की महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल है। शनिवार की देर रात गांव फलैंडी में एक लड़की की चोटी कट गई। वहीं रविवार सुबह इसी गांव में दो लड़कियों की चोटी कटने की बात सामने आई। कस्बा पिनगवां में एक, जलालपुर फिरोजपुर, घासेडा, हंजनपुर, साकरस सैनी मोहल्लाह, खूसपुरी, जहटाना, लुहिंगाकलां, बिछोर, सिंगार, पुन्हाना में एक-एक और बघौला में दो महिलाओं की चोटी कट गई।
तावडू में तीन महिलाओं की काटी चोटी रविवार को तावडू में अलग-अलग गांवों में तीन महिलाओं की चोटी कट गई। घटना के बाद एक महिला बेहोश हो गई। क्षेत्र में एक सप्ताह में 15 महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इससे गांववाले दहशत में हैं। प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर यकीन न करने की अपील की है।
मेवात पुलिस बोली, शरारती तत्वों पर नजर रखें इन घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि लोगों को ऐसी घटनाओं या संदिग्ध लोगों के बारे में पुलिस को तुरंत सूचना देनी चाहिए। गांव-गांव में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। जो किसी भी तरह के संदिग्ध घटनाओं पर निगरानी रखेंगे। पुलिस का कहना है कि शरारती तत्वों की हरकतों पर लोग नजर रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस ने पहला मामला दर्ज किया फिरोजपुर झिरका के डीएसपी के आदेश पर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने रविवार को धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं महिला के बालों का सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव साकरस की अंजुम नाम की एक महिला के बाल कट गए। उसके ससुर के ब्यान पर धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।