आखिर किसने निकाले प्रत्युषा के खाते से 24 लाख रुपए

be8cd1f4-fbc9-11e5-89a7-e0427befb59e-1460102971मुंबई।

प्रत्युषा आत्महत्या केस की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। मुंबई बंगुर पुलिस इस केस से जुड़े एक और पहलू का खुलासा किया है जिसमें ये बताया गया है कि पिछली साल नवंबर में प्रत्युषा के खाते से 24 लाख रुपए निकाले गए थे। 

बंगुर पुलिस ने राहुल और प्रत्युषा के खाते से जुड़ी जानकारी लेनी शुरू कर दी हैं। पुलिस किसी भी वक्त राहुल को अरेस्ट कर सकती है। प्रत्युषा के माता पिता ने अपने एक स्टेटमेंट में ये बताया था कि प्रत्युषा के खाते से एक समय में 24 लाख रुपए निकाले गए थे।

पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी प्रत्युषा का खाता जीरो बेलेंस हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्युषा ने यह पैसा रियलटी शो बिग बॉस, पावर कपल के जरिए कमाया था। इन कार्यक्रमों में राहुल प्रत्युषा के प्रतिभागी थे।

फिलहाल पुलिस ने राहुल और प्रत्युषा के सारे खातों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो राहुल के पास ही प्रत्युषा के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पाए गए हैं।

आपको बता दें राहुल ने पुलिस के सामने इस बात को भी स्वीकार किया था कि प्रत्युषा कुछ परेशान थी। फिलहाल पुलिस दोनों के मोबाइल फोन, ईमेल, सोशल साइट से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि 24 साल की टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा मुखर्जी ने अपने घर में फांसी लगा ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button