आकाशवाणी ने किया आवाज के जादू से लोगों को मंत्रमुग्ध

लखनऊ।  लखनऊ लिटरेचर फेस्टिवल 2016 में शनिवार को हिन्दी वांग्मय निधि की ‘हमारा लखनऊ पुस्तकमाला’ श्रंखला के 41वें पुष्प लखनऊ का आकाशवाणी का विमोचन किया गया। यह विमोचन  सुप्रसिद्ध साहित्यकार नवीन जोशी, आकाशवाणी के भीष्म पितामह यज्ञदेव पण्डित, बेगम अख्तर की शिष्या सुनीता झिंगरन, हिन्दी वांग्मय निधि के अध्यक्ष प्रो0शैलेन्द्र नाथ कपूर और संपादक राम किशोर बाजपेयी के कर-कमलों से हुआ। लेखक नवनीत मिश्र आकाशवाणी के ख्यातिलब्ध  समाचार वाचक  रहे हैं।

whatsapp-image-2016-11-19-at-8-28-21-pm-1

नवनीत मिश्र ने बताया- स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले का है लखनऊ का आकाशवाणी

नवनीत मिश्र के उद्बोधन के पूर्व आकाशवाणी की सिग्नेचर ट्यून बज रही थी और उन्होंने बोलना शुरू किया कि मीडियम और शार्ट वेव पर यह आकाशवाणी का लखनऊ केंद्र है। दर्शकों ने ताली बजा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने यज्ञदेव पंडित को आवाज़ का पैगम्बर बताया।

नवनीत मिश्र ने अपने बारे में बताया कि उन्होंने 1965 में रामपुर रेडियो स्टेशन में नौकरी शुरू की। पहले दिन ही सिग्नेचर ट्यून बजा कर बंद करना भूल गए। उनके सीनियर रज्जन लाल जी ने टोका तो बोले अरे मैं भूल गया, और यह बात भी प्रसारित हो गई।  उन्होंने बताया कि लखनऊ का आकाशवाणी केंद्र न केवल स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले का है बल्कि बेग़म अख़्तर, बिस्मिल्लाह ख़ाँ, अल्ला रक्खा, शिव कुमार शर्मा, हरी प्रसाद चौरसिया, कुमार गन्धर्व जैसे महान कलाकारों की कर्मस्थली रहा है।

सुविख्यात गायिका सुनीता झिंगरन ने बताया कि उनकी माँ भक्ति संगीत के पुरोधा हरिदास जी की वंशज थीं और उनके घर में भक्ति रस की अबाध धरा बहती रही है। उन्होंने सुर साम्राज्ञी बेगम अख्तर के बारे में कुछ बहुत अंतरंग किस्से सुनाये। बोलन लागी कोयलिया, मन मोरा झूलन लागा। गा कर उन्होंने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। स्वरों के आरोह अवरोह से कोयल की आवाज निकाल कर उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया।

Back to top button