आईबीपीएस क्लर्क पदों में बढ़ोत्तरी, अब 13533 पोस्ट पर होंगी नियुक्तियां

आईबीपीएस की ओर से क्लर्क भर्ती पदों में बढ़ोत्तरी की गई है। अब इस भर्ती के माध्यम से कस्टमर सर्विस एसोसिएट (Clerk) के कुल 13533 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आपको बता दें कि कई राज्यों में पदों में इजाफा किया गया है वहीं कुछ स्टेट में पोस्ट में कटौती भी की गई है।

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) भर्ती के पदों में बढ़ोत्तरी की गई है। पहले इस भर्ती के माध्यम से 10277 पदों पर भर्ती की जानी थी, लेकिन अब पदों में बढ़ोत्तरी के बाद को 13533 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी। आईबीपीएस की ओर से यह डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर नोटिफिकेशन जारी कर साझा की गई है।

किस राज्य में कितने पदों में हुआ इजाफा

नई नोटिफिकेशन के मुताबिक पहले उत्तर प्रदेश में 1315 पदों पर भर्ती होनी थी जो अब 2346 हो गई है। इसके अलावा राजस्थान में पदों की संख्या 324 से बढ़कर 394 और बिहार में 308 से बढ़कर 748 हो गई है। कुछ राज्यों में पदों में कटौती भी की गई है।

स्टेट वाइज पदों की संख्या की डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों में अब कुल 13533 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्य के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

अंडमान एवं निकोबार: 15 पद

आंध्र प्रदेश: 409 पद

अरुणाचल प्रदेश: 36 पद

असम: 373 पद

बिहार: 748 पद

चंडीगढ़: 13 पद

छत्तीसगढ़: 298 पद

दादरा और नगर हवेली और दमन दीव: 43 पद

दिल्ली: 279 पद

गोवा: 90 पद

गुजरात: 860 पद

हरियाणा: 181 पद

हिमाचल प्रदेश: 121 पद

जम्मू एवं कश्मीर: 75 पद

झारखंड: 177 पद

कर्नाटक: 1248 पद

केरल: 342 पद

लद्दाख: 07 पद

लक्षद्वीप: 07 पद

मध्य प्रदेश: 755 पद

महाराष्ट्र: 1144 पद

मणिपुर: 43 पद

मेघालय: 19 पद

मिजोरम: 29 पद

नागालैंड: 34 पद

ओडिशा: 479 पद

पुडुचेरी: 24 पद

पंजाब: 313 पद

राजस्थान: 394 पद

सिक्किम: 22 पद

तमिलनाडु: 1161 पद

तेलंगाना: 302 पद

त्रिपुरा: 59 पद

उत्तर प्रदेश: 2346 पद

उत्तराखंड: 95 पद

पश्चिम बंगाल: 992 पद

प्रीलिम रिजल्ट जल्द होगा घोषित

इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 04, 05 और 11 अक्टूबर 2025 को करवाया गया था। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होगा। नतीजों के साथ ही आईबीपीएस की ओर से कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी होगा। जो अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम में निर्धारित अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button