आईपीएल 2020 में नहीं खेलेंगे मुस्‍तफिजुर रहमान, बीसीबी ने नहीं दी एनओसी

ढाका। आईपीएल 2020 में बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाज मुस्‍तफिजूर रहमान नहीं नजर आएंगे। दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को आईपीएल के 13वें सीजन के लिए नो ऑब्‍जेक्‍शन सर्टिफिकेट (एनओसी) देने से इनकार कर दिया है।

इसको लेकर बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन के चेयरमैन अकरम खान ने कहा कि अक्टूबर और नवंबर में बांग्लादेश को श्रीलंका का दौरा करना है और इसी चीज को ध्यान में रखते हुए मुस्तफिजुर को आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी न देने का फैसला किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्तफिजुर को आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों की तरफ का प्रस्ताव मिला था। कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें अपने साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया था।
अकरम खान ने बताया कि मुस्तफिजुर को आईपीएल 2020 में खेलने का प्रस्ताव मिला था लेकिन हमने उन्हें एनओसी नहीं दी। वह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्रिकेटर हैं आगामी सीरीज भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश की टीम को श्रीलंका का दौरा करना है। बांग्लादेश को तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए अक्टूबर-नवंबर में श्रीलंका का दौरा करना है। श्रृंखला की शुरूआत 24 अक्टूबर से होगी और उसी समय यूएई में आईपीएल चल रही होगी।
आईपीएल के 13वें सीजन की शुरूआत 19 सितंबर से होगी। मुस्तफिजुर 2018 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे। उन्होंने सात मैचों में इतने ही विकेट चटकाए थे। उससे पहले 2016 और 2017 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे।
Also Read : आईपीएल में कुछ बड़ा करने की सोच रहे ये दो नए खिलाड़ी, इस टीम से करेंगे डेब्‍यू
एक अंग्रेजी क्रिकेट वेबसाइट ‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट से मुतबिक, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमों ने उनके अपने साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया था। मुंबई की टीम के अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा और कोलकाता के गेंदबाज हैरी गर्नी इस बार के टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे।
वहीं मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा की रिप्लेसमेंट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैम्स पैटिंसन को टीम में शामिल किया है जबकि केकेआर ने हैरी गर्नी की जगह अभी तक किसी भी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है।
The post आईपीएल 2020 में नहीं खेलेंगे मुस्‍तफिजुर रहमान, बीसीबी ने नहीं दी एनओसी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button