आईएमएफ की चेतावनी के बाद ट्रेड वार पर बातचीत के लिए अमेरिकी दल पहुंचा चीन 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की चेतावनी के बाद अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय व्यापार पर बातचीत के लिए सोमवार को चीन पहुंचा।आईएमएफ की चेतावनी के बाद ट्रेड वार पर बातचीत के लिए अमेरिकी दल पहुंचा चीन 

आईएमएफ ने दोनों देशों के बीच चल रहे ‘ट्रेड वार’ पर चेतावनी दी थी कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी का एक प्रमुख कारण हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ इस मसले को सुलझाने के लिए एक मार्च तारीख तय कर रखी है।

अमेरिका ने गत दिसंबर में अपने यहां चीन से हो रहे सालाना करीब 200 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क 10 से बढ़ाकर 25 फीसदी करना आगामी तीन महीनों के लिए टाल दिया था, ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भय पैदा करने वाले दोनों देशों के बीच के इस व्यापार विवाद को निपटाने का समय मिल सके। अब दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत में कृषि, ऊर्जा और वाणिज्य विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।

Back to top button